सम्बंधित जानकारी
- लोकसभा में आपत्तिजनक टिप्पणी, BJP सांसद रमेश बिधूड़ी को कारण बताओ नोटिस
- मुश्किल में सांसद रमेश बिधूड़ी, विपक्ष का भाजपा से सवाल- निलंबित होंगे या होगा प्रमोशन
- महिला आरक्षण विधेयक में OBC कोटे को लेकर 23 सितंबर को होगी बैठक : उमा भारती
- भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी के बिगड़े बोल पर बवाल, विपक्ष नाराज, स्पीकर ने चेताया
- महिला आरक्षण बिल : कांग्रेस ने क्यों कहा बेनकाब हुई भाजपा?
NDA का कुनबा बढ़ा, देवेगौड़ा की JDS राजग में शामिल
Deve Gowda's JDS joins NDA: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) ने शुक्रवार को घोषणा की कि जनता दल (Secular) ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA में शामिल होने का फैसला किया है। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी की केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) और नड्डा से हुई मुलाकात के बाद भाजपा अध्यक्ष ने यह घोषणा की।
नड्डा ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि हमारे वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की मौजूदगी में कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी से मुलाकात की। मुझे खुशी है कि जद (एस) ने राजग का हिस्सा बनने का फैसला किया है। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि हम तहेदिल से उनका राजग में स्वागत करते हैं। इससे राजग को और मजबूती मिलेगी।
कुमारस्वामी 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए कर्नाटक में भाजपा के साथ अपनी पार्टी के गठबंधन पर चर्चा के लिए गुरुवार को दिल्ली पहुंचे थे। दोनों पार्टियों के बीच गठबंधन की चर्चा तब से सुर्खियों में थी, जब भाजपा के वरिष्ठ नेता और संसदीय बोर्ड के सदस्य बीएस येदियुरप्पा ने इस महीने की शुरुआत में कहा था कि उनकी पार्टी आम चुनावों के लिए जद (एस) के साथ गठबंधन करेगी और जद (एस) कर्नाटक में 4 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
कर्नाटक में लोकसभा की कुल 28 सीटें हैं। भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनावों में इनमें से 25 सीटें जीती थीं जबकि मंड्या सीट पर उसके समर्थन से निर्दलीय उम्मीदवार सुमलता अंबरीश ने जीत हासिल की थी। कांग्रेस और जद (एस) ने 1-1 सीट जीती थी। इस साल मई में हुए 224 सदस्यीय कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 135 सीटों पर जीत मिली जबकि भाजपा को 66 और जद (एस) को 19 सीटों पर जीत हासिल हुई।(भाषा)
