1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Delhi weather on republic day

गणतंत्र दिवस पर जानिए कैसा है दिल्ली में मौसम...

republic day
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सुबह के समय कुछ इलाकों में हल्का कोहरा छाए रहने के बीच भारी संख्या में लोग 71वें गणतंत्र दिवस की परेड देखने के लिए इंडिया गेट जा रहे हैं।
 
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि न्यूनतम तापमान सुबह आठ बजकर 30 मिनट पर छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य तापमान से एक डिग्री सेल्सियस कम है। आर्द्रता का स्तर 97 फीसदी दर्ज किया गया।
 
उन्होंने बताया कि आकाश साफ बना रहेगा और अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है। वायु गुणवत्ता सुबह सात बजकर 38 मिनट पर 307 दर्ज की गई जो कि ‘बेहद खराब’ श्रेणी में है। (भाषा)
 
अगला लेख
CBI अधिकारी ने दीवार फांद कर चिदंबरम को किया था गिरफ्तार, राष्‍ट्रपति पदक से सम्मानित