शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Republic day Parade : 4 metro station will be closed till 12 PM
Written By
Last Modified: रविवार, 26 जनवरी 2020 (07:27 IST)

Republic day Parade : 12 बजे तक बंद रहेंगे 4 मेट्रो स्टेशन, इन रास्तों पर जाने से बचें

Republic day Parade : 12 बजे तक बंद रहेंगे 4 मेट्रो स्टेशन, इन रास्तों पर जाने से बचें - Republic day Parade : 4 metro station will be closed till 12 PM
नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस के अवसर पर सुरक्षा कारणों से दिल्ली के कुछ मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश एवं निकास रविवार सुबह कुछ समय के लिए बंद रहेगा।
केंद्रीय सचिवालय और उद्योग भवन मेट्रो स्टेशनों में यात्री सुबह छह से दोपहर 12 बजे तक प्रवेश नहीं कर पाएंगे और न ही वहां से बाहर आ पाएंगे। पटेल चौक और लोक कल्याण मार्ग मेट्रो स्टेशनों पर भी सुबह पौने नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक प्रवेश एवं निकास बंद रहेगा। हालां‍कि केंद्रीय सचिवालय पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
इन रास्तों पर जाने से बचें : परेड राजपथ, सी-हेक्सागन, तिलक मार्ग, बहादुर शाह जफर मार्ग और नेताजी सुभाष मार्ग से होते हुए लाल किले की ओर बढ़ेगी। विजय चौक से लेकर इंडिया गेट तक यातायात प्रतिबंधित रहेगा। रफी मार्ग, जनपथ, मान सिंह रोड भी बंद रहेंगे।
ये भी पढ़ें
भारतीय मिसाइल का गलती से शिकार बने थे वायुसेना के 2 पायलट, मिला वीरता पुरस्कार