बुधवार, 16 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Delhi national capital
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 25 मई 2018 (23:48 IST)

दिल्ली रही लू की चपेट में, हिमाचल के निचले हिस्से भी हुए गरम

Delhi
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली शुक्रवार को भी लू की चपेट में रही और पारा 43.6 डिग्री सेल्सियस तक चला गया, जो इस सीजन के औसत से 3 डिग्री अधिक है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि यहां न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 3 डिग्री कम है। अधिकारी के अनुसार शहर में आर्द्रता 59 और 10 फीसद के बीच रही।
 
 
मौसम विभाग ने शनिवार को आसमान साफ रहने और कुछ स्थानों पर लू चलने की आशंका जताई है। मौसम अधिकारी ने कहा कि अधिकतम और न्यूनतम तापान क्रमश: 45 और 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
 
शिमला से प्राप्त समाचार के अनुसार हिमाचल प्रदेश में निचली पहाड़ियों में ज्यादातर स्थानों पर चिलचिलाती धूप रही। ऊना और शिवालिक में 43.4 डिग्री अधिकतम तापमान के साथ शुक्रवार को सबसे गर्म दिन रहा। कुछ स्थानों पर पारा 40 डिग्री के पार चला गया। बिलासपुर में 41 डिग्री सेल्सियस, सुंदरनगर में 38.7 डिग्री सेल्सियस, सोलन में 34.4 डिग्री सेल्सियस, धर्मशाला में 33.4 डिग्री सेल्सियस, शिमला में 28.4 सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा। 
 
स्थानीय मौसम कार्यालय ने गुरुवार को निचली पहाड़ियों में लू चलने और अगले 6 दिनों तक मौसम शुष्क रहने की चेतावनी दी है। तापमान बढ़ने से जगह-जगह राज्य में दावानल फैल गया। जलस्रोतों के सूख जाने से शिमला में पानी की कमी हो गई है। मुख्यमंत्री ने सिंचाई और जनस्वास्थ्य विभाग से पेयजल की समुचित आपूर्ति का निर्देश दिया। (भाषा)