सम्बंधित जानकारी
- Unlock-4: देशभर में 5 महीने बाद आज से दोबारा दौड़ेगी मेट्रो, बदल जाएगा यात्रा का तरीका, इन बातों का रखना होगा ध्यान
- खुशखबर, दिल्ली में येलो लाइन पर Metro की शुरुआत सोमवार से, टाइम टेबल जारी
- लखनऊ में फिर चलेगी मेट्रो, हर 4 से 5 घंटे में सैनिटाइज होंगे स्टेशन
- 3 चरणों में शुरू होगी दिल्ली मेट्रो, इन स्टेशनों पर नहीं रूकेंगी ट्रेनें
- 12 सितंबर से महाराष्ट्र छोड़ देश के अन्य शहरों में शुरू होंगी मेट्रो ट्रेनें, रखना होगा इन बातों का ध्यान
Delhi Metro | 169 दिन बाद बहाल हुईं दिल्ली मेट्रो की सेवाएं, 3 चरणों में परिचालन होगा
नई दिल्ली। कोविड-19 महामारी के कारण 5 महीने से अधिक समय तक बंद रहने के बाद दिल्ली मेट्रो ने सोमवार को 'येलो लाइन' पर अपनी सीमित सेवाएं बहाल कीं। 'येलो लाइन' दिल्ली के समयपुर बादली को गुडगांव के हुडा सिटी सेंटर से जोड़ती है।
गृह मंत्रालय ने हाल ही देश में चरणबद्ध तरीके से मेट्रो सेवाएं बहाल करने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए थे जिसके बाद दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने कहा था कि वह 7 से 12 सितंबर के बीच 3 चरणों में सेवाएं बहाल करेगा।
डीएमआरसी के एक अधिकारी ने बताया कि इसके तहत 'येलो लाइन' या 'लाइन 2' और 'रैपिड मेट्रो' की सेवाएं कुछ सीमित घंटों के लिए बहाल की गई हैं। अधिकारी ने बताया कि प्रथम चरण में मेट्रो सुबह के वक्त 4 घंटे 7 से 11 बजे तक और शाम को 4 घंटे 4 से 8 बजे तक चलेगी। कोविड-19 महामारी के कारण एनसीआर में मेट्रो सेवाएं 22 मार्च से बंद थीं। डीएमआरसी ने लोगों से अतिआवश्यक होने पर ही मेट्रो का इस्तेमाल करने की अपील की है। (भाषा)
