सम्बंधित जानकारी
- 12 सितंबर से महाराष्ट्र छोड़ देश के अन्य शहरों में शुरू होंगी मेट्रो ट्रेनें, रखना होगा इन बातों का ध्यान
- JEE, NEET exam : परीक्षार्थियों को रेलवे का तोहफा, 15 सितंबर तक चलेगी स्पेशल ट्रेनें
- केंद्र सरकार ने जारी की Unlock 4 की Guidelines, जानिए क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद
- Coronavirus काल में दिल्ली मेट्रो में सफर के लिए कुछ जरूरी बातें..
- भारत में क्यों तेजी से बढ़ रहा हैं कोरोनावायरस संक्रमण, ICMR ने बताया कारण
3 चरणों में शुरू होगी दिल्ली मेट्रो, इन स्टेशनों पर नहीं रूकेंगी ट्रेनें
नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो की सेवा 7 से 12 सितंबर के बीच तीन चरणों में बहाल होगी, लेकिन निषिद्ध क्षेत्रों में पड़ने वाले स्टेशन बंद रहेंगे। डीएमआरसी प्रमुख मंगू सिंह ने कहा कि उन स्टेशनों पर ट्रेनें नहीं रूकेंगी जहां पर यात्री सामाजिक दूरी के नियम का पालन नहीं करते हुए पाए जाएंगे।
दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC) ने एक बयान में कहा कि दिल्ली मेट्रो की सेवा 7 से 12 सितंबर के बीच 3 चरणों में चरणबद्ध तरीके से बहाल होगी। दिल्ली के समयपुर बादली को गुरूग्राम के हुडा सिटी सेंटर से जोड़ने वाली येलो लाइन और रेपिड मेट्रो सबसे पहले 7 सितंबर को चालू होगी।
बयान में बताया गया है कि ट्रेनें सुबह में 7 बजे से पूर्वाह्न 11 बजे तक और शाम में 4 बजे से रात 8 बजे तक चलेंगी।
9 सितंबर को ब्लू लाइन और पिंक लाइन पर सेवा बहाल होगी। 10 सितंबर को रेड लाइन, ग्रीन लाइन, वायलेट लाइन पर सेवा शुरू होगी।
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बुधवार को कहा कि देशभर में मेट्रो ट्रेन सेवाएं चरणबद्ध तरीके से बहाल होंगी, महाराष्ट्र को छोड़कर और यात्रियों को कोविड-19 के खिलाफ सभी ऐहतियात बरतने होंगे।
