1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. delhi metro effected on blue line due to cable theft

दिल्ली मेट्रो की केबल चोरी, ब्लू लाइन पर सेवाएं प्रभावित, लोग परेशान

Delhi Metro
Delhi metro blue line : दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन पर मोती नगर और कीर्ति नगर स्टेशन के बीच केबल चोरी होने के कारण गुरुवार को सेवाएं प्रभावित रहीं, इससे यात्रियों को भारी असुविधाओं का सामना करना पड़ा। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने कहा कि प्रभावित खंड पर दिन के दौरान ट्रेन का परिचालन धीमी गति से होगा और सेवाओं में कुछ देरी होगी। मेट्रो की ब्लू लाइन द्वारका को वैशाली और नोएडा सिटी सेंटर से जोड़ती है।
 
दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन से हर रोज लाखों लोग सफर करते हैं। आज सुबह बड़ी संख्या में लोग मेट्रो स्टेशनों पर ट्रेन का इंतजार करते रहे। आज पूरे दिन इस रूट में लोगों को परेशानी होगी। 
 
डीएमआरसी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा कि मोती नगर और कीर्ति नगर के बीच केबल चोरी हो जाने के कारण ब्लू लाइन पर सेवाओं में देरी हुई है। असुविधा के लिए खेद है। मोती नगर और कीर्ति नगर के बीच ब्लू लाइन पर केबल चोरी से उत्पन्न हुई समस्या से रात में परिचालन समय समाप्त होने के बाद ही निपटा जाएगा और दिन में प्रभावित खंड पर ट्रेन सीमित गति से चलेंगी, जिससे सेवाओं में कुछ देरी होगी।
डीएमआरसी ने यात्रियों को इसके अनुसार ही यात्रा की योजना बनाने की सलाह दी। बहरहाल लोगों को इस लाइन पर मेट्रो के लिए लोगों को लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। इससे लोगों को टाइम से काफी पहले घर से निकलना होगा अन्यथा आप लेट हो सकते हैं।  
edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
यूनाइटेड हेल्थकेयर के ब्रायन थॉम्पसन की हत्या, कौन थे सबसे बड़ी प्राइवेट स्वास्थ्य बीमा कंपनी के CEO