सम्बंधित जानकारी
- सोशल मीडिया पर भाजपा MLA ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस को बताया ‘आतंकवादी’, माफी मांगी
- PM मोदी ने परमवीर चक्र विजेताओं के नाम पर 21 द्वीपों का नामकरण किया, कहा- नेताजी को आजादी के बाद भुला देने का प्रयास हुआ
- जजों को इलेक्शन का सामना नहीं करना पड़ता... किरेन रिजिजू ने फिर कॉलेजियम पर साधा निशाना
- जयशंकर ने की परमाणु परीक्षण को लेकर पूर्व पीएम वाजपेयी की प्रशंसा, कहा- इसे सघन कूटनीति के रूप में देखें
- SpiceJet में एयर होस्टेस से बदसलूकी, यात्री को विमान से उतारा, देखें वीडियो
कड़ी सुरक्षा के बीच दिल्ली MCD में आज महापौर चुनाव, आप का भाजपा से सवाल
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में महापौर के चुनाव के मद्देनजर नगरपालिका भवन और सिविक सेंटर परिसर में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह के बाद होन वाले महापौर चुनाव में आज आम आदमी पार्टी की शैली ऑबेराय का मुकाबला भाजपा की रेखा गुप्ता से होगा।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 6 जनवरी को सदन की पहली बैठक के दौरान नगरपालिका भवन में की गई तैनाती की तुलना में इस बार महिला सदस्यों तथा मार्शल सहित बड़ी संख्या में नागरिक सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है।
इस बीच आम आदमी पार्टी ने ट्वीट कर कहा, सदन के अंदर Paramilitary Force को घुसाया जा रहा है, जिनके हाथों में डंडे हैं
क्या BJP डरा-धमका कर ज़बरदस्ती MCD पर कब्ज़ा करना चाहती है?
सदन के अंदर Paramilitary Force को घुसाया जा रहा है, जिनके हाथों में डंडे हैं
— AAP (@AamAadmiParty) January 24, 2023
क्या BJP डरा-धमका कर ज़बरदस्ती MCD पर कब्ज़ा करना चाहती है?
-@Saurabh_MLAgk pic.twitter.com/rBhyoDreFx
महापौर और उपमहापौर का चुनाव नगर निगम चुनाव के बाद निर्वाचित 250 सदस्यों की छह जनवरी को हुई पहली बैठक में किया जाना था, लेकिन आम आदमी पार्टी (AAP) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सदस्यों के बीच टकराव होने और उनके हंगामा करने के बाद सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई थी जिस कारण महापौर तथा उपमहापौर का चुनाव नहीं हो सका था।
दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) द्वारा साझा किए गए कार्यक्रम के अनुसार पूर्वाह्न 11 बजे सदन की कार्यवाही शुरू होगी।
पीठासीन अधिकारी सत्या शर्मा ने बताया कि पिछली बैठक में आप के घोर विरोध के बावजूद उपराज्यपाल द्वारा नियुक्त एल्डरमैन पहले शपथ लेंगे।
महापौर के चुनाव के बाद पूरी दिल्ली का 10 साल बाद एक महापौर होगा। सुरक्षा उपायों के तहत सदन के बाहर पुलिस और अर्धसैनिक बल के जवानों को तैनात किया गया है। आप की सदस्य आतिशी समेत कई पार्षद और दिल्ली के विधायक मतदान करने सदन पहुंच चुके हैं।
दिल्ली नगर निगम (MCD) के चुनाव 4 दिसंबर को हुए थे और मतगणना 7 दिसंबर को हुई थी। आप ने 134 वार्ड जीतकर एमसीडी में भाजपा के 15 साल के शासन को खत्म कर दिया था। भाजपा ने एमसीडी के 250 सदस्यीय सदन में 104 वार्ड में जबकि कांग्रेस ने 9 वार्ड में जीत दर्ज की।
