1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. BJP MLA social media post terms Netaji Bose aatankwadi; he apologises

सोशल मीडिया पर भाजपा MLA ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस को बताया ‘आतंकवादी’, माफी मांगी

netaji subhash chandra bose
आणंद। गुजरात से भाजपा विधायक योगेश आर पटेल ने यह कहकर हंगामा खड़ा कर दिया कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस आंतकवादी शाखा के सदस्य थे। उन्होंने इस गलती के लिए अनुवाद में त्रुटी को जिम्मेदार ठहराते हुए बाद में माफी मांगी। उन्होंने कहा कि अंग्रेजी से गुजराती में अनुवाद करते समय एक त्रुटि के कारण गलत शब्द सोशल मीडिया पर पोस्ट हो गए थे।
बोस को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि देते हुए पटेल ने अपने फेसबुक पेज पर गुजराती में एक पोस्ट साझा किया जिसमें कहा गया, 'बोस आतंकवादी शाखा के सदस्य थे। उन्होंने कांग्रेस नेता के रूप में सविनय अवज्ञा आंदोलन में भाग लिया और वह समाजवादी नीतियों की वकालत करने के लिए जाने जाते थे।'
 
कुछ लोगों द्वारा शब्दों के चयन के बारे में आणंद विधायक को सतर्क किए जाने के बाद, उन्होंने पोस्ट को तुरंत हटा दिया।
 
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने सवाल किया, क्या मीडिया चैनल भाजपा के गुजरात के विधायक योगेश आर पटेल की इस टिप्पणी पर डिबेट करेंगे, जिसमें वो नेताजी सुभाष चन्द्र बोस को आतंकवादी बता रहे हैं? गुजरात कांग्रेस और हेमांग रावल ने इस विधायक पर FIR भी कराई है।

अगला लेख
गुजरात की कोर्ट ने कहा, गाय के गोबर से बने घर परमाणु विकिरण से प्रभावित नहीं