शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. defence minister rajnath singh spoke to retired naval officer madan sharma who was attacked by hooligans-in mumbai
Written By
Last Modified: शनिवार, 12 सितम्बर 2020 (18:54 IST)

मारपीट मामला : पूर्व नौसेना अधिकारी से राजनाथ सिंह ने की बात, कहा- पूर्व सैनिकों पर ऐसे हमले अस्वीकार्य

मारपीट मामला : पूर्व नौसेना अधिकारी से राजनाथ सिंह ने की बात, कहा- पूर्व सैनिकों पर ऐसे हमले अस्वीकार्य - defence minister rajnath singh spoke to retired naval officer madan sharma who was attacked by hooligans-in mumbai
नई दिल्ली। शिवसेना के कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व नौसेना अधिकारी की पिटाई का मामला रक्षा मंत्रालय तक पहुंच गया है। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने घटना की निंदा की है। रक्षामंत्री ने कहा कि पूर्व सैनिकों पर इस तरह के हमले पूरी तरह अस्वीकार्य हैं।
मुंबई के समता नगर में नौसेना के पूर्व अधिकारी मदन शर्मा की पिटाई के मामले में विवाद बढ़ता ही जा रहा है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मुंबई में पूर्व नौसेना अधिकारी पर हुए हमले की निंदा की है। रक्षा मंत्री ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि उन्होंने पूर्व अधिकारी मदन शर्मा से बात की है। उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिकों पर इस तरह के हमले पूरी तरह से अस्वीकार्य और निंदनीय है।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर कहा कि रिटायर नौसेना अधिकारी मदन शर्मा से बात की, जिन पर मुंबई में गुंडों ने हमला किया और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। पूर्व सैनिकों पर इस तरह के हमले पूरी तरह से अस्वीकार्य और निंदनीय हैं। मैं मदन जी के जल्द ठीक होने की कामना करता हूं।
 
कांदिवली के लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स में रहने वाले मदन शर्मा ने कथित तौर पर अपनी सोसायटी के सदस्यों को व्हाट्सएप ग्रुप उद्धव ठाकरे को लेकर पर एक कार्टून शेयर किया था। इस पर शिवसेना कार्यकर्ताओं ने उनकी पिटाई कर दी। पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया, लेकिन उन्हें बाद में थाने से ही जमानत भी दे दी गई। पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने घटना को लेकर उद्धव सरकार पर निशाना साधा है।
ये भी पढ़ें
भारत और चीन के बीच अब सोशल मीडिया पर जंग शुरू