सम्बंधित जानकारी
- IPL-13 : स्टीवन स्मिथ सिर में चोट के कारण पहले वनडे से बाहर रहे
- IPL-13 : हार्दिक पांड्या और किरोन पोलार्ड को स्पिनर कर सकते हैं परेशान
- IPL-13 : रॉबिन उथप्पा ने कहा, Corona महामारी के बीच खास होगा इस बार का IPL
- IPL-13 : KKR के गेंदबाज संदीप वारियर का कैसे बढ़ा आत्मविश्वास, जानिए
- IPL-13 : क्वारेंटीन में CSK टीम का अभ्यास सत्र देखा करते थे दीपक चाहर
IPL-13 : आईपीएल के लिए UAE पहुंचे किरोन पोलार्ड
अबुधाबी। मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के विस्फोटक ऑलराउंडर किरोन पोलार्ड (Kieron Pollard) आईपीएल (IPL) के 13वें सत्र के लिए संयुक्त अरब अमीरात (UAE) पहुंच गए हैं।
आईपीएल का आय़ोजन 19 सितंबर से 10 नवंबर तक होना है। गत चैंपियन मुंबई का टूर्नामेंट में पहला मुकाबला महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) के नेतृत्व वाली चेन्नई सुपर किंग्स से होगा। पोलार्ड अपने परिवार के साथ अबुधाबी पहुंचे हैं।
पोलार्ड कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) में खेलने के कारण अभी तक टीम से नहीं जुड़ सके थे। पोलार्ड के नेतृत्व वाली त्रिनबागो नाइटराइडर्स ने टूर्नामेंट के फाइनल में सेंट लूसिया जॉक्स को हराकर चौथी बार सीपीएल का खिताब जीता था।
मुंबई के तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा ने निजी कारणों का हवाला देकर आईपीएल से हटने का फैसला लिया था, ऐसे में पोलार्ड का टीम से जुड़ना मुंबई के लिए राहत की खबर है।(वार्ता)