1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Decrease in minimum temperature in central India

मध्यभारत में फिर बढ़ी ठंड, जानिए अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम

Madhya Bharat
नई दिल्ली। पश्चिमी विक्षोभ पूर्व की ओर बढ़ गया है। बिहार के उत्तर-पूर्वी हिस्सों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। एक ट्रफ रेखा इस सर्कुलेशन से बिहार पर होते हुए छत्तीसगढ़ और तेलंगाना होते हुए उत्तर आंतरिक कर्नाटक तक फैली हुई है। एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र श्रीलंका के दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना हुआ है।

 
स्काईमेट के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान उत्तरप्रदेश, पूर्वी मध्यप्रदेश, विदर्भ के कुछ हिस्सों, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के दक्षिणी द्वीपों और आंतरिक ओडिशा में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ छींटें पड़े। सिक्किम और असम में हल्की बारिश हुई। उत्तर-पश्चिमी भारत और मध्यभारत में न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री की गिरावट आई है।
 
अगले 24 घंटों के दौरान असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, तमिलनाडु के दक्षिणी हिस्सों, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और शेष पूर्वोत्तर भारत के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। उत्तर-पश्चिम भारत, मध्यभारत और पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट आने की संभावना है।
अगला लेख
पेट्रोल-डीजल के दाम यथावत, जानिए 4 महानगरों में क्या हैं भाव