1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Dawood Ibrahim properties

नीलाम हुई दाऊद इब्राहिम की तीन संपत्तियां, जानिए कौन है खरीदार...

Dawood Ibrahim properties
मुंबई। दक्षिण मुंबई में भगोड़े माफिया सरगना दाऊद इब्राहिम की तीनों संपत्तियां की मंगलवार को 11.58 करोड़ रुपए में नीलामी हुई। यह जानकारी इस प्रक्रिया में शामिल एक अधिकारी ने दी।
 
इन संपत्तियों को वित्त मंत्रालय ने ‘स्मगलर्स एंड फारेन एक्सचेंज मैनीपुलेटर्स एक्ट’ के तहत नीलामी के लिए रखा था।
 
इन तीन सम्पत्तियों में दिल्ली जायका के तौर पर लोकप्रिय होटल रौनक अफरोज, शबनम गेस्ट हाउस और डमरवाला इमारत में छह कमरे शामिल हैं।
 
अधिकारी ने कहा कि तीनों संपत्ति के लिए सैफी बुरहानी अपलिफ्टमेंट ट्रस्ट ने सबसे अधिक बोली लगाई। उन्होंने बताया कि रौनक अफरोज होटल के लिए 4.53 करोड़ रुपए, शबनम गेस्ट हाउस के लिए 3.52 करोड़ रुपए और डमरवाला इमारत में कमरों के लिए 3.53 करोड़ रुपए की बोली लगी। (भाषा) 
अगला लेख
राजमार्गों की शराब दुकानों पर पूरे देश में लागू होगा यह आदेश : सुप्रीम कोर्ट