शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. DA of central employees increased by 3%
Written By
Last Updated : गुरुवार, 21 अक्टूबर 2021 (16:52 IST)

केंद्रीय कर्मचारियों का DA 3% बढ़ा, 1 करोड़ से ज्यादा कर्मियों और पेंशनरों को होगा फायदा

केंद्रीय कर्मचारियों का DA 3% बढ़ा, 1 करोड़ से ज्यादा कर्मियों और पेंशनरों को होगा फायदा - DA of central employees increased by 3%
नई दिल्ली। केन्द्र सरकार ने गुरुवार को अपने कर्मचारियों दीपावली से पहले शुभ समाचार दे दिया है। दरअसल, केन्द्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनरों के महंगाई भत्ते (DA) में 3 फीसदी का इजाफा किया जा रहा है। 
 
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में यह फैसला लिया गया। केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने मीडिया को इस फैसले की जानकारी दी। 
 
केन्द्र सरकार द्वारा डीए बढ़ाने जाने के लाभ केन्द्र सरकार के करीब 47.14 लाख कर्मचारियों को मिलेगा, वहीं 68.62 लाख पेंशनरों को भी इसका फायदा मिलेगा। इससे केन्द्र सरकार के खजाने पर प्रतिवर्ष 9,488.70 अतिरिक्त भार आएगा।

वर्ष में 2 बार होती है बढ़ोतरी : जनवरी 2020 में महंगाई भत्ता 4 प्रतिशत बढ़ा था। फिर जून 2020 में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई और जनवरी 2021 में यह 4 प्रतिशत बढ़ा। कोरोना के कारण सरकार ने जनवरी 2020 से जून 2021 तक के 3 महंगाई भत्ते की बढ़ोतरी को फ्रीज कर दिया था। जुलाई में सरकार ने इस रोक को हटा दिया और कर्मचारियों को 28 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ता मिल रहा है।