सम्बंधित जानकारी
- Petrol Diesel Prices: कच्चा तेल फिर हुआ महंगा, देश में गिरे पेट्रोल-डीजल के भाव, कई राज्यों में ग्राहकों को मिली राहत
- Petrol Diesel Prices : पेट्रोल-डीजल के दामों में हुआ बदलाव, टंकी भरवाने के पहले चेक करें ताजा भाव
- Petrol Diesel Prices : कच्चा तेल फिर हुआ 2.5 डॉलर महंगा, जानिए देश के महानगरों में क्या हैं पेट्रोल के दाम
- Petrol Diesel Prices: अंतरराष्ट्रीय बाजार में गिरे कच्चे तेल के दाम, राजस्थान-पंजाब में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल
- Petrol Diesel Prices : कच्चे के दामों में आ रही लगातार गिरावट, जानिए क्या हैं ईंधन के खुदरा दाम
Petrol Diesel Prices : क्रूड ऑइल के दाम गिरे, यूपी से बिहार तक पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आया बदलाव
नई दिल्ली। कच्चे तेल की कीमतें वैश्विक बाजार में पिछले 24 घंटे में थोड़ा और नीचे आई हैं और इसका असर आज बुधवार सुबह सरकारी तेल कंपनियों की ओर से जारी पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर भी दिख रहा है। आज यूपी से बिहार तक कई शहरों में तेल के दाम घट गए हैं लेकिन दिल्ली-मुंबई जैसे देश के चारों महानगरों में आज भी पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर बने हुए हैं।
सरकारी तेल कंपनियों के अनुसार यूपी के गौतमबुद्ध नगर जिले (नोएडा-ग्भावर नोएडा) में आज सुबह पेट्रोल के दाम 16 पैसे गिरकर 96.60 रुपए लीटर हो गए जबकि डीजल 16 पैसे सस्ता होकर 89.77 रुपए लीटर बिक रहा है। यूपी की राजधानी लखनऊ में पेट्रोल 24 पैसे सस्ता हुआ और 96.33 रुपए लीटर हो गया है जबकि डीजल 23 पैसे गिरकर 89.53 रुपए लीटर बिक रहा है। बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल 23 पैसे गिरा और 107.24 रुपए लीटर बिक रहा है जबकि डीजल 21 पैसे टूटकर 94.04 रुपए लीटर पहुंच गया है।
कच्चे तेल की कीमतों में बीते 24 घंटों के दौरान कोई खास बदलाव नहीं आया है। ब्रेंट क्रूड का भाव 85.15 डॉलर प्रति बैरल पर लगभग स्थिर बना हुआ है। डब्ल्यूटीआई का भाव भी 78.63 डॉलर प्रति बैरल चल रहा है।
देश के प्रमुख 4 महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 96.65 और डीजल 89.82, मुंबई में पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 और डीजल 94.24 और कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76 रुपए प्रति लीटर के भाव रहा है। दूसरी ओर नोएडा में पेट्रोल 96.60 और डीजल 89.775, लखनऊ में पेट्रोल 96.33 और डीजल 89.53, पटना में पेट्रोल 107.24 और डीजल 94.04 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए भाव लागू हो जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।
Edited by: Ravindra Gupta
