सम्बंधित जानकारी
- Petrol Diesel Prices : पेट्रोल-डीजल के दामों में हुआ बदलाव, टंकी भरवाने के पहले चेक करें ताजा भाव
- Petrol Diesel Prices : कच्चा तेल फिर हुआ 2.5 डॉलर महंगा, जानिए देश के महानगरों में क्या हैं पेट्रोल के दाम
- Petrol Diesel Prices: अंतरराष्ट्रीय बाजार में गिरे कच्चे तेल के दाम, राजस्थान-पंजाब में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल
- Petrol Diesel Prices : कच्चे के दामों में आ रही लगातार गिरावट, जानिए क्या हैं ईंधन के खुदरा दाम
- Petrol Diesel Prices: राजस्थान में घटे पेट्रोल डीजल के दाम, जानिए देश के महानगरों में क्या हैं ताजा भाव?
Petrol Diesel Prices: कच्चा तेल फिर हुआ महंगा, देश में गिरे पेट्रोल-डीजल के भाव, कई राज्यों में ग्राहकों को मिली राहत
नई दिल्ली। कच्चे तेल की कीमतों में वैश्विक बाजार में शनिवार को तेजी नजर आ रही है। आज डब्ल्यूटीआई क्रूड 1.66 डॉलर या 2.13 फीसदी बढ़कर 73.39 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है। उधर ब्रेंट क्रूड 1.89 डॉलर या 2.24 फीसदी बढ़कर 79.94 डॉलर पर आ गया है।
देश में तेल कंपनियों ने हर सुबह की तरह आज भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में संशोधन किया है। कई राज्यों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें बदली हुई नजर आ रही हैं। गुजरात में पेट्रोल और डीजल 70 पैसे सस्ता होकर 96.42 रुपए और 92.17 रुपए प्रति लीटर पर बिक रहा है। राजस्थान में आज पेट्रोल 38 पैसे सस्ता होकर 108.17 रुपए प्रति लीटर पर बिक रहा है। डीजल यहां 34 पैसे गिरकर 93.44 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
देश के 4 महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 96.72 और डीजल 89.62, मुंबई में पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 और डीजल 94.24 रुपए प्रति लीटर के भाव रहा है।
इसी प्रकार नोएडा में पेट्रोल 96.58 और डीजल 89.75, गाजियाबाद में 96.58 और डीजल 89.75, लखनऊ में पेट्रोल 96.57 और डीजल 89.76, पटना में पेट्रोल 108.12 और डीजल 94.86,पोर्टब्लेयर में पेट्रोल 84.10 और डीजल 79.74 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
सुबह 6 बजे हर दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है और नए रेट जारी किए जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसकी कीमत मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाती है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल हमें इतना महंगा खरीदना पड़ता है।
Edited by: Ravindra Gupta
