सम्बंधित जानकारी
- Petrol Diesel Prices: अंतरराष्ट्रीय बाजार में गिरे कच्चे तेल के दाम, राजस्थान-पंजाब में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल
- Petrol Diesel Prices : कच्चे के दामों में आ रही लगातार गिरावट, जानिए क्या हैं ईंधन के खुदरा दाम
- Petrol Diesel Prices: राजस्थान में घटे पेट्रोल डीजल के दाम, जानिए देश के महानगरों में क्या हैं ताजा भाव?
- Petrol Diesel Prices : कच्चे तेल की कीमतों में आई तेज गिरावट, जानिए देश के महानगरों में क्या हैं ईंधन के दाम
- Petrol Diesel Prices: महाराष्ट्र में पेट्रोल 25 पैसे महंगा और पंजाब में सस्ता हुआ, जानिए देश के अन्य राज्यों में क्या हैं भाव?
Petrol Diesel Prices : कच्चा तेल फिर हुआ 2.5 डॉलर महंगा, जानिए देश के महानगरों में क्या हैं पेट्रोल के दाम
नई दिल्ली। कच्चे तेल की कीमतों में वैश्विक बाजार में लगातार उछाल जारी है और पिछले 24 घंटे के दौरान कच्चे तेल के भाव करीब 2.5 डॉलर प्रति बैरल महंगे हुए हैं। इस बीच बुधवार सुबह सरकारी तेल कंपनियों की ओर से जारी पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमतों में भी बदलाव दिख रहा है। कच्चा तेल महंगा होने के बावजूद यूपी से बिहार तक पेट्रोल-डीजल सस्ता हो गया है।
दिल्ली-मुंबई जैसे महानगरों में आज भी तेल की कीमतों में बदलाव नहीं हुआ है। कच्चे तेल की कीमतों में भी पिछले 24 घंटे में बड़ा उछाल आया है। ब्रेंट क्रूड का भाव करीब ढाई डॉलर चढ़कर 83.97 डॉलर प्रति बैरल हो गया है। डब्ल्यूटीआई का रेट भी 3 डॉलर बढ़त के साथ 77.45 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है।
देश के 4 महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 96.65 और डीजल 89.82, मुंबई में पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27,
चेन्नई में पेट्रोल 102.63 और डीजल 94.24, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76 रुपए प्रति लीटर के भाव रहा है। इसी प्रकार नोएडा में पेट्रोल 96.65 और डीजल 89.82, लखनऊ में पेट्रोल 96.44 और डीजल 89.64 पटना में पेट्रोल 107.24 और डीजल 94.06 रुपए प्रति लीटर रहा है।
हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।
Edited by: Ravindra Gupta
