1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. congress attacks modi government

कांग्रेस का मोदी सरकार पर हमला, कहा- 8 साल, 8 छल, भाजपा सरकार विफल

8 years of modi government
नई दिल्ली। कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर जनता के साथ छल करने का आरोप लगाते हुए कहा कि अब अच्छे दिनों की फ्लॉप फिल्म उतर चुकी है। पार्टी ने मोदी सरकार के 8 साल पूरे होने के मौके पर 'आठ साल, आठ छल, भाजपा सरकार विफल' शीर्षक वाली एक पुस्तिका भी जारी की।
 
पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि नारा दिया गया था कि अच्छे दिन आने वाले हैं। लेकिन मोदी आए तो महंगे दिन लाए। किसानों की आमदनी भी नहीं हुई दोगुना, बल्कि उन्हें दर्द मिला सौ गुना। उन्होंने दावा किया कि मोदी आए तो मंदी के दिन लेकर आए। अब अच्छे दिनों की फ्लॉप फिल्म उतर चुकी है।
 
सुरजेवाला ने आरोप लगाया कि सरकार अपनी विफलताओं पर से ध्यान भटकाने के लिए अब छल, कपट, झूठ और नफरत का सहारा ले रही है।
 
कांग्रेस महासचिव अजय माकन ने महंगाई का उल्लेख करते हुए कहा कि अच्छे दिनों का वादा करने वाली सरकार के कार्यकाल में रसोई गैस सिलेंडर 1000 रुपए से अधिक और सरसों का तेल 200 रुपये से अधिक कीमत पर मिल रहा है।
 
पार्टी का आरोप है कि मोदी सरकार के 8 साल ने देश की कंपनियों का बुरा हाल किया है। 'गब्बर सिंह टैक्स' ने देशी कंपनियों को तबाह करने का काम किया और विदेशी कंपनियों को देश छोड़ने पर मजबूर किया है।
 
देश की अर्थव्यवस्था को तबाह करने में मोदी सरकार के मूर्खतापूर्ण फैसले नोटबंदी का भी हाथ रहा है। आज भाजपाई हुकूमत, पीएम मोदी, उनके व्हाट्सएप्प प्रवक्ता नोटबंदी का नाम तक नहीं लेते।
अगला लेख
योगी सरकार 2.0 का पहला बजट, जानिए 10 खास बातें...