सम्बंधित जानकारी
- पाकिस्तान में हिंसा के बाद सड़कों पर सेना तैनात, कई पीटीआई समर्थक गिरफ्तार
- सेना के दखल के बाद सरकार ने दी इमरान खान को प्रदर्शन की इजाजत
- Gun Culture in America: स्कूलों में गोलीबारी की इन घटनाओं से पहले भी दहला है अमेरिका
- अमेरिका में क्यों हावी है गन कल्चर, क्या बाइडन लगा पाएंगे लगाम?
- क्या तीन देशों के सहयोग से भारत बनेगा एशिया का सिरमौर? QUAD समिट से हो सकते है ये बड़े फायदे
ट्विटर को महंगा पड़ा डाटा गोपनीयता का उल्लंघन, 15 करोड़ डॉलर का जुर्माना
वाशिंगटन। सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्विटर ने डाटा गोपनीयता के उल्लंघन के लिए अमेरिकी सरकार को 15 करोड़ डॉलर का जुर्माना देने पर सहमति व्यक्त की है।
अमेरिका के न्याय विभाग द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, न्याय विभाग ने संघीय व्यापार आयोग (FTC) के साथ मिलकर इस समझौते की घोषणा की। इस समझौते को संघीय अदालत द्वारा अनुमोदित किए जाने पर ट्विटर इनकार्पोरेशन को 15 करोड़ डॉलर का जुर्माना अदा करने के साथ ही उपयोगकर्ताओं की जानकारी सुरक्षित रखने के उपाय करने होंगे।
विज्ञप्ति में कहा गया है कि समझौते से उन आरोपों का समाधान होगा जिसमें ट्विटर द्वारा उपयोगकर्ताओं की निजी संपर्कों की जानकारी को गलत तरीके से प्रस्तुत करके अमेरिकी कानून का उल्लंघन किया है।
वर्ष 2013 से 2019 तक ट्विटर ने उपयोगकर्ताओं से खातों की सुरक्षा का हवाला देकर उनके निजी संपर्कों की जानकारी जुटाई थी। लेकिन कंपनी ने इसका इस्तेमाल उपभोक्ताओं को विज्ञापन भेजने में कंपनियों की मदद करने के लिए भी किया।
