1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Cold will increase in Delhi and NCR

उत्तर भारत में बर्फबारी से दिल्ली और NCR में बढ़ेगी ठंड, पारा और गिरेगा

Delhi
नई दिल्ली। दिल्ली और एनसीआर में अब ठंड तेजी से बढ़ेगी और न्यूनतम तापमान गिरेगा। दिल्ली-एनसीआर समेत समूचे उत्तर भारत में ठंड धीरे-धीरे बढ़ रही है, वहीं पहाड़ी राज्यों में शुमार उत्तराखंड व हिमाचल प्रदेश के साथ केंद्र शासित प्रदेशों में शामिल लद्दाख और जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी ने न्यूनतम और अधिकतम पारे में कमी लाना शुरू कर दिया है।

 
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में दिल्ली-एनसीआर में न्यूनतम पारा 8 डिग्री सेल्सियस तक भी जा सकता है। उधर मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को भी दिनभर आसमान साफ रहेगा और धूप निकलेगी, वहीं सुबह के समय कोहरा होगा। सोमवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 27 और 10 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
अगला लेख
कृषि कानून वापसी को राष्ट्रपति की मंजूरी, अधिसूचना हुई जारी