1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Cold weather still persists

Weather Alert: ठंड के तेवर अभी भी बरकरार, उत्तर भारत में चलेंगी ठंडी हवाएं

NorthIndia
नई दिल्ली। विदा होती शीत ऋतु के तेवर अभी भी ढीले नहीं पड़े हैं। पंजाब, हरियाणा और दिल्ली के कुछ भागों में मध्यम से घना कोहरा सुबह के समय देखा जा सकता है। इसके उलट मध्यप्रदेश, विदर्भ और तेलंगाना में न्यूनतम तापमान में वृद्धि देखी गई है। राजस्थान के उत्तरी तथा पूर्वी भागों में तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई है।
स्काईमेट के अनुसार उत्तर भारत के पास बना कमजोर पश्चिमी विक्षोभ पूर्वी दिशा में आगे निकल रहा है और जल्द ही इसके आगे निकल जाने की संभावना है। बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिमी भागों और इससे सटे दक्षिणी श्रीलंका के तटों के करीब एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। एक ट्रफ रेखा दक्षिण-पूर्वी अरब सागर से उत्तरी कर्नाटक, दक्षिणी कोंकण गोवा होते हुए उत्तरी मध्य महाराष्ट्र तकबनी है।
 
पिछले 24 घंटों में देशभर में मौसम शुष्क रहा। किसी सक्रिय मौसम सिस्टम के न होने के चलते कहीं भी बारिश देखने को नहीं मिली। इसके उलट पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तरप्रदेश के मध्य तथा पूर्वी भागों में घना कोहरा छाया रहा। मध्यप्रदेश, विदर्भ और तेलंगाना में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी देखने को मिली जबकि राजस्थान के उत्तरी तथा पूर्वी भागों में तापमान में हल्की गिरावट आई है।
 

अगले 24 घंटों के दौरान पंजाब, हरियाणा और दिल्ली के कुछ भागों में मध्यम से घना कोहरा सुबह के समय देखने को मिल सकता है और यह लंबे समय तक नहीं रहेगा। उत्तरप्रदेश के भी मध्य तथा पूर्वी शहरों में कुछ समय के लिए मध्यम से घना कोहरा छा सकता है। 12 फरवरी को भी समूचे भारत में शुष्क मौसम की संभावना है। उत्तर भारत में अब हवाएं फिर से ठंडी चलेंगी जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तरी राजस्थान के अधिकांश शहरों में न्यूनतम तापमान में 1-2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है।
अगला लेख
12 फरवरी : आज इन खबरों पर रहेगी सबकी नजर