शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. cng price increased petrol diesel rates not changed
Written By
Last Updated : गुरुवार, 7 अप्रैल 2022 (14:04 IST)

17 दिन में तीसरी बार नहीं बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, 4 दिन में CNG 7.5 रुपए महंगी

17 दिन में तीसरी बार नहीं बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, 4 दिन में CNG 7.5 रुपए महंगी - cng price increased petrol diesel rates not changed
नई दिल्ली। दिल्ली NCR में सीएनजी की कीमत में एक बार फिर 2.50 रुपए प्रति किलोग्राम की वृद्धि हुई है। यहां सीएनजी की कीमत अब 66.61 रुपए प्रति किलो से बढ़कर 69.11 रुपए प्रति किलो हो गई। हालांकि 17 दिन में तीसरी बार गुरुवार को देश में पेट्रोल डीजल के दाम स्थिर है। 
इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) सीएनजी कीमतों में पिछले एक महीने में 10 रुपए प्रति किलोग्राम की वृद्धि कर चुकी है। नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में 71.67 रुपए प्रति किलो की दर से बिक रही है। हालांकि पीएनजी की दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। दिल्ली में इसकी कीमत 41.61 रुपए प्रति SCM है।
 
महानगर गैस लिमिटेड (MGL) ने मुंबई में सीएनजी की कीमत सात रुपए प्रति किलो बढ़ाकर 67 रुपए प्रति किलो कर दी। गुजरात गैस ने दरों में 6.5 रुपए प्रति किलो की बढ़ोतरी की, जिसके बाद कीमत 76.98 रुपए प्रति किलो हो गई।
 
उल्लेखनीय है कि तेल कंपनियों ने आज देश में पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। पिछले 17 दिनों में पेट्रोल डीजल की कीमतों में 10 रुपए का इजाफा हो चुका है।