1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. checkered keelback snake found at amit shah house

अमित शाह के घर मिला 5 फुट लंबा ‘चेकर्ड कीलबैक’ सांप, जानिए क्या है सांप की इस प्रजाति में खास

checkered keelback snake
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर गुरुवार को एक सांप मिला। ‘चेकर्ड कीलबैक’ प्रजाति के इस 5 फुट लंबे इस सांप को देख हड़कंप मच गया। सुरक्षा कर्मियों ने एक एनजीओ से संपर्क किया और लकड़ी की दरारों के बीच से बाहर निकाला गया। 
 
सुरक्षा कर्मियों ने चौकीदार के कमरे के निकट वह विषहीन सांप देखा और वन्यजीव सुरक्षा एवं संरक्षण के लिए काम करने वाले गैर सरकारी संगठन (NGO) ‘वाइल्डलाइफ एसओएस’ को इसकी जानकारी दी। एनजीओ की दो सदस्यीय टीम ने लकड़ी की दरारों के बीच बैठे सांप को बाहर निकाला।
 
एनजीओ ने कहा कि गुरुवार सुबह नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर सांप को देखकर सुरक्षाकर्मी स्तब्ध रह गए। सांप चौकीदार के कमरे का पास लकड़ी की दरारों के बीच में बैठा हुआ था।
 
5 फुट लंबे इस सांप को आमतौर पर एशियाई जल सर्प कहा जाता है। यह ‘चेकर्ड कीलबैक’ प्रजाति का सांप था। ‘चेकर्ड कीलबैक’ मुख्य रूप से झीलों, नदियों और तालाबों, नालियों, कृषि भूमि, कुओं आदि जैसे जल स्रोतों में पाए जाते हैं। यह मुख्य रूप से छोटी मछलियों और पानी के मेंढकों को खाता है। सांपों की इस प्रजाति को वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 की दूसरी अनुसूची के तहत संरक्षित किया जाता है। 
Edited by : Nrapendra Gupta (भाषा)
अगला लेख
हिंदी में MBBS: सीएम शिवराज ने सोशल मीडिया पर बदली डीपी और कवर फ़ोटो