सम्बंधित जानकारी
- चंद्रयान-2 के स्पेशल कैमरे से आई पृथ्वी की खूबसूरत तस्वीरें
- चंद्रयान 2 ने चौथी बार सफलतापूर्वक बदली कक्षा, अभी पृथ्वी से 277 किलोमीटर दूर है
- जानिए चंद्रयान की यात्रा के बारे में सरल शब्दों में
- तीसरी बार सफलतापूर्वक कक्षा बदलने के साथ चंद्रमा से सिर्फ 3 कदम दूर चंद्रयान 2
- क्या चंद्रयान-2 ने स्पेस से भेजी पृथ्वी की ये तस्वीरें...
Chandrayaan 2। क्विज जीतकर मोदी के साथ चंद्रयान 2 को उतरते देखने का मौका
नई दिल्ली। सरकार ने चंद्रयान-2 से जुड़े एक क्विज की घोषणा की है जिसके विजेता को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ चंद्रयान-2 के लैंडर को चंद्रमा की सतह पर उतरते देखने का मौका मिलेगा।
चंद्रमा पर भारत के दूसरे मिशन चंद्रयान-2 का प्रक्षेपण 22 जुलाई को आंध्रप्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से किया गया था। अभी चंद्रयान धरती की कक्षा में चक्कर लगा रहा है। तय कार्यक्रम के मुताबिक 13 अगस्त को चंद्रमा की ओर इसकी यात्रा शुरू होगी और 20 अगस्त को यह चंद्रमा की कक्षा में पहुंचेगा।
अगले 12 दिन यानी 1 सितंबर तक चंद्रयान कक्षा में ही रहेगा। अगले दिन 2 सितंबर को चंद्रयान के 3 हिस्सों में से लैंडर और उसके साथ जुड़ा रोवर ऑर्बिटर से अलग हो जाएगा और 3 सितंबर को इनकी गति कम की जाएगी।
मिशन का सबसे महत्वपूर्ण दिन 7 सितंबर को होगा, जब लैंडर चंद्रमा की कक्षा से उसकी सतह पर उतरना शुरू करेगा और अंतत: चंद्रमा के दक्षिण ध्रुव के क्षेत्र में उतरेगा। चंद्रमा पर उतरने के बाद रोवर लैंडर से अलग हो जाएगा और 500 मीटर के दायरे में घूमकर तस्वीरें व अन्य जानकारी एकत्र करेगा।
इसरो ने बताया कि इस क्षण का सीधा प्रसारण प्रधानमंत्री के साथ देखने के लिए आम लोगों के लिए एक क्विज का आयोजन किया गया है। इसका लिंक माईगोवडॉटइन पर उपलब्ध है। 300 सेकंड के क्विज में चंद्रयान के बारे में 20 प्रश्न होंगे। इसमें 10 से 20 अगस्त के बीच ऑनलाइन हिस्सा लिया जा सकता है। (वार्ता)
