• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Chance of rain in Gujarat and Maharashtra
Written By
Last Updated :नई दिल्ली , शनिवार, 22 जुलाई 2023 (09:56 IST)

Weather Updates: गुजरात और महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट, जानिए अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम

Weather Updates: गुजरात और महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट, जानिए अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम - Chance of rain in Gujarat and Maharashtra
Weather Updates: जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir), पंजाब के कुछ हिस्सों, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात, उत्तरी छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, सिक्किम, उत्तर-पूर्व भारत, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, आंतरिक कर्नाटक, केरल, आंध्रप्रदेश, सौराष्ट्र और कच्छ, और उत्तर-पश्चिमी उत्तरप्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। दिल्ली, पूर्वी उत्तरप्रदेश, बिहार, रायलसीमा और तमिलनाडु में हल्की बारिश (Light rain) संभव है।
 
महाराष्ट्र के पालघर में बारिश से संबंधित घटनाओं में 2 लोगों की मौत : महाराष्ट्र के पालघर में पिछले 24 घंटों में बारिश से संबंधित घटनाओं में 2 लोगों की मौत हो गई है। नगर निकाय के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। जिला आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख विवेकानंद कदम ने बताया कि वसई शहर में शुक्रवार शाम को नाले में गिरने से 50 वर्षीय शांताराम वायदा नामक व्यक्ति की मौत हो गई।
 
अधिकारी ने बताया कि सोतावाडी इलाके में गिरिज के ब्रायन कार्वाल्हो (44) नामक व्यक्ति गुरुवार सुबह 11 बजे नाले में गिर गया और कुछ समय बाद उसे वहां से निकालकर नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। कदम ने बताया कि इलाज के दौरान गुरुवार रात 10 बजे उसकी मौत हो गई।
 
उत्तरप्रदेश में वर्षाजनित हादसों में 9 लोगों की मौत : उत्तरप्रदेश में पिछले 24 घंटों में वर्षाजनित घटनाओं में 9 लोगों की मौत हो गई। राहत आयुक्त नवीन कुमार ने एक बयान में कहा कि शुक्रवार शाम 6 बजे समाप्त हुए 24 घंटों में बारिश संबंधी घटनाओं में 9 लोगों की मौत हो गई।
 
बयान के मुताबिक प्रदेश में सांप के काटने से 5 लोगों की मौत हो गई जिसमें मौत की 2 घटनाएं गाजीपुर में और 1-1 फर्रुखाबाद, गोंडा और सीतापुर में हुई। पीलीभीत और फर्रुखाबाद में डूबने से 1-1 व्यक्ति की मौत हो गई। मैनपुरी में अतिवृष्टि के कारण 2 लोगों की मौत हो गई। सिंचाई विभाग के मुताबिक गंगा बदांयू और फर्रुखाबाद में और यमुना मथुरा में खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।
 
उत्तरप्रदेश में 13 जिलों आगरा, अलीगढ़, बिजनौर, बदायूं, फर्रुखाबाद, फिरोजाबाद, गाजियाबाद, मथुरा, मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, शाहजहांपुर और शामली के 385 गांवों के लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। राहत आयुक्त नवीन कुमार ने कहा कि राज्य में सभी तटबंध फिलहाल सुरक्षित हैं।
 
मानसून की अक्षीय रेखा जैसलमेर, कोटा, सागर, रायपुर, ओडिशा पर कम दबाव वाले क्षेत्र के केंद्र, उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी और फिर दक्षिण-पूर्व की ओर पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी से होकर गुजर रही है। ओडिशा के तट के पार्क उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है।
 
एक संबद्ध चक्रवाती परिसंचरण औसत समुद्र तल से 7.6 किमी ऊपर तक फैला हुआ है। एक पूर्व-पश्चिम कतरनी क्षेत्र 20 डिग्री उत्तर अक्षांश के साथ चल रहा है। 24 जुलाई के आसपास उत्तर-पश्चिम और उससे सटे पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक ताजा निम्न दबाव का क्षेत्र विकसित होने की उम्मीद है।
 
आज के मौसम की संभावित गतिविधि : स्काईमेट के अनुसार आज शनिवार को दक्षिणी छत्तीसगढ़, दक्षिण-पूर्वी गुजरात, विदर्भ, मराठवाड़ा, उत्तरी मध्य महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा, तेलंगाना के कुछ हिस्सों, गुजरात के कुछ हिस्सों, ओडिशा के कुछ हिस्सों, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, तटीय कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश के साथ भारी बारिश संभव है।
 
जम्मू-कश्मीर, पंजाब के कुछ हिस्सों, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात, उत्तरी छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, सिक्किम, उत्तर-पूर्व भारत, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, आंतरिक कर्नाटक, केरल, आंध्रप्रदेश, सौराष्ट्र और कच्छ, और उत्तर-पश्चिमी उत्तरप्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। दिल्ली, पूर्वी उत्तरप्रदेश, बिहार, रायलसीमा और तमिलनाडु में हल्की बारिश संभव है।(एजेंसियां)
 
Edited by: Ravindra Gupta