• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. champai soren takes oath as Jharkhand CM
Last Updated : शुक्रवार, 2 फ़रवरी 2024 (13:06 IST)

चंपई सोरेन ने ली झारखंड के CM पद की शपथ, 35 विधायक हैदराबाद रवाना

champai soren
Champai Soren Jharkhand CM : झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के विधायक दल के नेता चंपई सोरेन ने शुक्रवार को झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन ने उन्हें पद और गोपनियता की शपथ दिलाई।
 
राजभवन के दरबाल हॉल में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह कांग्रेस नेता आलमगीर आलम और राजद नेता सत्यानंद भोक्ता को भी मंत्री पद की शपथ दिलाई गई।
 
आदिवासी नेता चंपई सोरेन (67) राज्य के 12वें मुख्यमंत्री है। वह झारखंड के कोल्हान क्षेत्र से आने वाले छठे मुख्यमंत्री हैं। कोल्हान क्षेत्र में पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिले हैं।
 
champai soren
शपथग्रहण समारोह के बीच गठबंधन के 35 विधायक रांची एयरपोर्ट पहुंचे। यहां से उन्हें तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद भेजा जा रहा है। यहां कांग्रेस का राज है। गठबंधन में JMM के साथ ही कांग्रेस और राजद भी शामिल है।
 
उल्लेखनीय है राज्यपाल ने चंपई सोरेन को अपनी सरकार का बहुमत साबित करने के लिए 10 दिन का समय दिया गया है।
 
झारखंड की 81 सदस्यीय विधानसभा में गठबंधन के पास 47 विधायक हैं। इनमें झामुमो के 29, कांग्रेस के 17 और राजद के 1 सदस्य शामिल हैं। भाजपा के 26 और आजसू पार्टी के तीन विधायक हैं। इसके अलावा 2 सदस्य निर्दलीय हैं और राकांपा तथा भाकपा (माले) के एक-एक विधायक हैं।
Edited by : Nrapendra Gupta