सम्बंधित जानकारी
- CBSE 10th Results : दोपहर 12 बजे जारी होगा 10वीं का परीक्षा परिणाम
- CBSE 12th Board Results : सीबीएसई 12वीं बोर्ड के परीक्षा परिणाम घोषित, छात्राओं ने बाजी मारी
- CBSE Results: 22 जुलाई के बाद कभी भी आ सकता है रिजल्ट
- देश में 24 विश्वविद्यालय फर्जी घोषित, सबसे ज्यादा 8 यूपी में
- राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा जारी, बैठक 12 बजे तक स्थगित
CBSE 10th result 2021: सीबीएसई 10वीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम घोषित
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE 10th result 2021) ने मंगलवार को 10वीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। CBSE 10वीं बोर्ड के लिए 20 लाख से ज्यादा विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था।
सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in या cbseresults.nic.in पर विद्यार्थी देख सकते हैं। उल्लेखनीय है कि इस साल कोरोना वायरस के चलते बोर्ड को 10वीं और 12वीं दोनों की ही परीक्षा रद्द करनी पड़ी थी।
इस बार लगभग 100 फीसदी विद्यार्थी पास हुए हैं, जो कि एक रिकॉर्ड है। आज के परीक्षा परिणाम में 99.04 फीसदी विद्यार्थियों को पास घोषित किया है। 16 हजार 639 विद्यार्थियों का रिजल्ट रोका गया है। 12वीं बोर्ड में भी 60 हजार से ज्यादा विद्यार्थियों का रिजल्ट रोका गया था।
सबसे अच्छा रिजल्ट 99.99 फीसदी त्रिवेन्द्रम क्षेत्र का रहा, जबकि 99.96% परिणाम के साथ बेंगलुरू रहा, चेन्नई 99.94 फीसदी रिजल्ट के साथ तीसरे स्थान पर रहा। पुणे (99.92%) चौथे और अजमेर (99.88%) पांचवें स्थान पर रहा। पंचकुला 99.77%, पटना 99.66%, भुवनेश्वर 99.62%, भोपाल 99.47%, चंडीगढ़ 99.46%, देहरादून 99.23%, प्रयागराज 99.19%, नोएडा 98.78% दिल्ली पश्चिम 98.74%, दिल्ली पूर्व 97.80% और गुवाहाटी का रिजल्ट 90.54% रहा।
सीबीएसई ने 12वीं का रिजल्ट शुक्रवार को जारी किया था। इस साल, सीबीएसई की 12वीं का रिजल्ट 99.37 फीसदी रहा है। परीक्षा में लड़कियों का रिजल्ट 99.67 फीसदी, जबकि लड़कों का रिजल्ट 99.13 फीसदी रहा।
