1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. CBSE 10th Results to be announced at 12 PM

CBSE 10th Results : दोपहर 12 बजे जारी होगा 10वीं का परीक्षा परिणाम

CBSE 10th Results
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) आज दोपहर 12 बजे 10वीं कक्षा का रिजल्ट घोषित करेगा। बोर्ड ने ट्वीट कर यह जानकारी दी।
 
सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in या cbseresults.nic.in पर जारी किया जाएगा। छात्र अपना रिजल्ट इन वेबसाइट्स पर जाकर चेक कर सकेंगे।
 
उल्लेखनीय है कि इस साल कोरोना वायरस के चलते बोर्ड को 10वीं और 12वीं दोनों की ही परीक्षा रद्द करनी पड़ी थी।
 
सीबीएसई ने 12वीं का रिजल्ट शुक्रवार को जारी किया था। इस साल, सीबीएसई की 12वीं का रिजल्ट 99.37 फीसदी रहा है। परीक्षा में लड़कियों का रिजल्ट 99.67 फीसदी, जबकि लड़कों का रिजल्ट 99.13 फीसदी रहा।
अगला लेख
CoronaVirus India Update : कम हुआ कोरोना संक्रमण, 24 घंटे में मिले 30,549 नए संक्रमित, 38,887 रिकवर