दिल्ली सीएम को CBI नोटिस पर बवाल, क्या गिरफ्तार होंगे केजरीवाल?
नई दिल्ली। केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को नोटिस जारी कर रविवार को पूछताछ के लिए बुलाया है। इस मामले में भाजपा और विपक्षी दलों में राजनीतिक घमासान मच गया। भाजपा ने केजरीवाल को शराब घोटाले का सरगना बताते हुए कहा कि उन्हें जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। हालांकि राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल और आप नेता आतिशी समेत कई नेताओं ने केजरीवाल को सीबीआई के समन पर सवाल उठाए।
भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने केजरीवाल को शराब घोटाले का किंगपीन बताया। उन्होंने दावा किया कि कट्टर ईमानदार बेईमान साबित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि जुड़ रही है कड़ी-कड़ी, पास आ रही है हथकड़ी।
उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल जी, जिस मीटिंग में ये शराब घोटाला रचित किया जाता है उसकी अध्यक्षता आप कर रहे थे... तो आप पर गाज क्यों नहीं गिरनी चाहिए? अरविंद केजरीवाल जी जनता को बताएं कि उनकी समीर महेन्द्रू से फेसटाइम पर बात हुई या नहीं?
अरविंद केजरीवाल जी, जिस मीटिंग में ये शराब घोटाला रचित किया जाता है उसकी अध्यक्षता आप कर रहे थे... तो आप पर गाज क्यों नहीं गिरनी चाहिए?
— BJP Delhi (@BJP4Delhi) April 15, 2023
अरविंद केजरीवाल जी जनता को बताएं कि उनकी समीर महेन्द्रू से facetime पर बात हुई या नहीं?
- श्री @gauravbh pic.twitter.com/T32a70twDv
भाटिया ने केजरीवाल से सवाल किया कि आप जनता को यह भी बताइए कि शराब कारोबारियों से आपका क्या रिश्ता है? आपकी शराब नीति इतनी अच्छी थी तो इसको वापस क्यों लिया गया? अरविंद केजरीवाल का केवल एक ही काम है- लूट, खसूट और भ्रष्टाचार। अरविंद केजरीवाल कट्टर बेईमान हैं।
राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल ने सीबीआई द्वारा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को तलब किए जाने को लेकर शनिवार को भाजपा नीत केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने केंद्र पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। सिब्बल ने ट्वीट किया, 'सीबीआई ने केजरीवाल को तलब किया। भाजपा ने कहा : कानूनी प्रक्रिया है। मेरा कहना है : उत्पीड़न हो रहा है।'
इससे पहले आप नेता आतिशी ने भी कहा था कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने वाले इकलौते नेता हैं इसलिए उन्हें चुप कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि 'आप' नेताओं के खिलाफ कई मामले दर्ज किए गए हैं, लेकिन जांच एजेंसियां उनके खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप साबित नहीं कर पाई हैं।CBI summons Kejriwal
— Kapil Sibal (@KapilSibal) April 15, 2023
BJP says :
Law on course
My take :
Persecution on course !
उन्होंने कहा कि जब केजरीवाल जी, मोदी जी के भ्रष्टाचार का ख़ुलासा करते हैं कि- 2014 में मोदी जी PM बनने के बाद मित्र की नेटवर्थ 60 हजार करोड़ से 11 लाख करोड़ हुई, फर्जी कंपनियों से मित्र की कंपनी में लगे कालेधन की जांच क्यों नहीं होती? तब मोदी जी, केजरीवाल जी को चुप कराना चाहते हैं।
आतिशी ने ट्वीट कर कहा कि मोदी जी को सरकार चलाते हुए 10 साल हो गए, क्या बोलकर आए थे? बहुत हुई महंगाई की मार, अब की बार मोदी सरकार। महंगाई चरम सीमा पर है, स्वास्थ्य व्यवस्था खराब। लोग गरीब होते जा रहे हैं—अडाणी अमीर। देश का पैसा कहां जा रहा है, ये सवाल उठाने वाला एक ही है।जब केजरीवाल जी, मोदी जी के भ्रष्टाचार का ख़ुलासा करते हैं कि-
— AAP (@AamAadmiParty) April 15, 2023
▪️2014 में मोदी जी PM बनने के बाद मित्र की Net Worth 60k Cr से 11 Lakh Crore हुई
▪️फ़र्ज़ी कंपनियों से मित्र की Co. में लगे कालेधन की जांच क्यों नहीं होती?
तब Modi जी, Kejriwal जी को चुप कराना चाहते हैं
-@AtishiAAP pic.twitter.com/LKUgrqzo62
Edited by : Nrapendra Gupta

