सम्बंधित जानकारी
- समय बड़ा बलवान है, आज आपकी सरकार है, कल हमारी हो सकती है, फिर LG भी हमारा होगा, लेकिन...
- सत्येंद्र जैन के बाद मनीष सिसोदिया का नंबर, केजरीवाल ने कहा- एक साथ सभी मंत्रियों को जेल में डाल दीजिए मोदी जी
- ED की जांच पर भड़के संजय सिंह, बोले- मनीष सिसोदिया ने कोई फोन नहीं तोड़ा, झूठ बोल रहा ईडी
- शाह ने भरी हुंकार, बोले- 2024 में हमें 35 सीटें दिलाएं, ममता सरकार पूरा नहीं करेगी कार्यकाल
- पुस्तक से मौलाना आजाद का उल्लेख हटाना देश के लिए शर्मनाक : थरूर
क्या अगला नंबर केजरीवाल का है? CBI की पूछताछ में शामिल होंगे अरविन्द
नई दिल्ली। शराब नीति घोटाले को लेकर सीबीआई (CBI) ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल को पूछताछ के लिए समन जारी किया है। सीबीआई ने केजरीवाल से 16 अप्रैल को सुबह 11 बजे पूछताछ के लिऐ उपस्थित होने के लिए कहा है।
इस बीच, आम आदमी पार्टी ने कहा कि केजरीवाल 16 अप्रैल को सीबीआई की पूछताछ में शामिल होंगे। सीबीआई शराब नीति घोटाले को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री से पूछताछ करेगी। इससे पहले दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया से पूछताछ की गई थी और बाद में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था।
आप ने कहा कि केजरीवाल ने मोदी पर सवाल उठाए थे। इसलिए उन्हें नोटिस जारी किया गया है। दरअसल, केजरीवाल को गिरफ्तार करने की साजिश की जा रही है। आप नेता ने कहा कि मुझे पता था कि अगला नंबर केजरीवाल का है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल की लड़ाई जारी है और आगे भी जारी रहेगी। पार्टी ने कहा कि केजरीवाल डरेंगे नहीं।
इस दौरान यह भी अटकलें लगाई जा रही हैं क्या अगला नंबर केजरीवाल का है? क्या उन्हें भी सिसोदिया की तरह गिरफ्तार किया जा सकता है। इस समय दिल्ली सरकार में मंत्री रहे सिसोदिया और सत्येन्द्र जैन जेल में हैं।
