शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Bye-elections on 7 seats in 6 states on November 3
Written By
Last Updated : सोमवार, 3 अक्टूबर 2022 (14:59 IST)

6 राज्यों की 7 सीटों पर 3 नवंबर को उपचुनाव, विधानसभा चुनावों की घोषणा भी इसी माह

by election
नई दिल्ली। निर्वाचन आयोग की घोषणा के मुताबिक 6 राज्यों की रिक्त 7 विधानसभा सीटों पर 3 नवंबर को उपचुनाव होगा। यह भी कहा जा रहा है निर्वाचन आयोग गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान भी इसी माह कर सकता है। दोनों ही राज्यों में इस समय भाजपा की सरकार है। 
 
निर्वाचन आयोग के मुताबिक उपचुनाव बिहार के मोकामा और गोपालगंज, महाराष्ट्र के अंधेरी (पूर्व), हरियाणा के आदमपुर, तेलंगाना के मुनुगोडे, उत्तर प्रदेश के गोला गोरखनाथ और ओडिशा के धामनगर विधानसभा क्षेत्र में होंगे।
 
निर्वाचन आयोग ने कहा कि इन चुनावों की अधिसूचना 7 अक्टूबर को जारी होगी। मतों की गिनती 6 नवंबर को होगी।
Edited by: Vrijendra Singh Jhala (भाषा/वेबदुनिया)
ये भी पढ़ें
जम्मू कश्मीर के 3 दिन के दौरे पर गृहमंत्री अमित शाह,3 बड़ी चुनौतियों से निपटने की भी ‘अग्निपरीक्षा’