1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. BJP on Kejriwal luxurious palace

भाजपा ने दिखाया केजरीवाल का शीशमहल, ट्वीट किए फोटो

किम जोंग के महल से की की तुलना

Kejriwal luxurious palace
Kejriwal house : दिल्ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल के शीशमहल पर जारी विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। 45 करोड़ रुपए की लागत से बने इस भव्य महल को लेकर भाजपा लगातार उन पर हमले कर रही है। सोशल मीडिया पर उनके घर में लगे सेंसर वाले दरवाजे का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।
 
भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि केजरीवाल का मकान सद्दाम हुसैन, किम जोंग के मकान की तरह है, अब केजरीवाल ने दिखाने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्थिति प्राप्त कर लिया है। उनके घर के दरवाजे सेंसर वाले हैं, जो बड़े संस्थानों में इस्तेमाल किए जाते हैं। शीला दीक्षित के मकान में लगे एसी पर केजीवाल ने कहा था मेरा कलेजा कांप उठता है। दिल्ली की जनता को मुफ्त के नाम पर धोखा दिया है। अक्सर होता है जनाब कि मुफ्त के साथ धोखा मिल जाता है। वो क्षेत्रीय दल से राष्ट्रीय और अब अंतराष्ट्रीय स्तर के नेता बन गए हैं।
 
त्रिवेदी ने कहा कि उनके भव्य महल में सेंसर लगे हैं। केजरीवालरिमोट से सब कुछ कंट्रोल करते हैं। यहां तक कि पार्टी और पंजाब सरकार भी!
 
उन्होंने ट्वीट कर कहा, शायद ऐसे ही लोगों (केजरीवाल) के लिए लिखा गया है- विद्युत की इस चकाचौंध में देख दीप की लौ रोती है, अरे हृदय को थाम महल के लिए झोपड़ी बलि होती है। मुफ्त की चीजें दिखा कर खुद (केजरीवाल) क्या हासिल किया है... यहां पर विषय सिर्फ आरोप लगाने का नहीं है, विषय सिर्फ असली चेहरा दिखाने का है।
 
भाजपा नेता परवेश वर्मा ने ट्वीट कर कहा, खुद को आम आदमी कहने वाले दिल्ली के महाराजा अरविंद केजरीवाल का शीश महल देखिए.. शीशमहल में टैक्सपेयर के पैसे से लिफ्ट और ऑटोमेटिक दरवाजे लगे हुए हैं। यह वही केजरीवाल है जो सरकार द्वारा आवंटित घर नहीं लेना चाहता था.. क्योंकि महाराजा साहब घर नहीं पूरी हवेली चाहते थे।
अगला लेख
दीपक जोशी के बाद अनूप मिश्रा को कांग्रेस का ऑफर, नरोत्तम का पलटवार, कांग्रेस में खप नहीं सकते BJP नेता