1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. BJP names observers for Rajasthan, MP and Chhattisgarh

भाजपा ने किया पर्यवेक्षकों के नाम का ऐलान, राजस्थान में राजनाथ को बड़ी जिम्मेदारी

Rajnath Singh
नई दिल्ली। भाजपा ने मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में विधायक दल के नेता के चयन के लिए शुक्रवार को केंद्रीय पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर दी। राजस्थान में राजनाथसिंह, मध्यप्रदेश में मनोहर लाल खट्टर और छत्तीसगढ़ में अर्जुन मुंडा मुख्यमंत्री के नाम पर आम सहमति बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
 
पार्टी की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक राजस्थान में विधायक दल के नेता के चयन के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राज्यसभा सदस्य सरोज पांडे और पार्टी महासचिव विनोद तावड़े को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।
 
मध्य प्रदेश में विधायक दल के नेता के चयन के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, पार्टी संसदीय बोर्ड के सदस्य के. लक्ष्मण और राष्ट्रीय सचिव आशा लकड़ा को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है, जबकि छत्तीसगढ़ में विधायक दल के नेता के चयन के लिए केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और सर्वानंद सोनावाल तथा पार्टी महासचिव दुष्यंत कुमार गौतम को केंद्रीय पर्यवेक्षक बनाया गया है।
 
पिछले दिनों संपन्न 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में जीत दर्ज की थी। पार्टी ने इन चुनावों में मुख्यमंत्री पद के चेहरे की घोषणा नहीं की थी। दावा किया जा रहा है कि रविवार तक तीनों राज्यों में मुख्‍यमंत्री का फैसला हो जाएगा।
अगला लेख
बड़ी खबर: 2 कामों के लिए UPI से कर सकेंगे 5 लाख तक का भुगतान