• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. BJP conspiring to make Mumbai union territory : Sanjay Raut
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 8 अप्रैल 2022 (15:54 IST)

संजय राउत का बड़ा आरोप, मुंबई को केंद्रशासित प्रदेश बनाना चाहती है भाजपा

संजय राउत का बड़ा आरोप, मुंबई को केंद्रशासित प्रदेश बनाना चाहती है भाजपा - BJP conspiring to make Mumbai union territory : Sanjay Raut
मुंबई। शिवसेना के नेता संजय राउत ने शुक्रवार को भाजपा पर मुंबई को केंद्र शासित प्रदेश बनाने की साजिश रचने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि गृह मंत्रालय को इस आशय संबंधी एक प्रस्तुति दी गई है। पूर्व भाजपा सांसद किरीट सोमैया और पार्टी नेताओं, बिल्डर, व्यापारियों का एक समूह इस साजिश का हिस्सा है।
 
उन्होंने कहा कि मुंबई को केंद्रशासित प्रदेश बनाने संबंधी प्रस्तुति गृह मंत्रालय को दी गई है। बैठकें हुई हैं और इस कार्य के लिए निधि एकत्र की जा रही है। यह पिछले दो महीने से चल रहा है और मैं पूरी जवाबदेही के साथ यह बात कर रहा हूं। मेरे पास मेरी बात साबित करने के लिए सबूत है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को भी इस बारे में जानकारी है।
 
शिवसेना सांसद ने दावा किया कि इस बात की संभावना है कि सोमैया के नेतृत्व वाला समूह अगले कुछ महीनों में अदालत जाकर कहेगा कि महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में मराठी लोगों का प्रतिशत बहुत कम हो गया है और इसलिए शहर को केंद्र सरकार के शासन के तहत एक केंद्र शासित प्रदेश बनाया जाना चाहिए।
 
राउत ने कहा कि सोमैया ने इससे पहले विद्यालयों में मराठी को अनिवार्य भाषा बनाने के राज्य सरकार के फैसले को चुनौती दी थी।
ये भी पढ़ें
अक्षता कर विवाद में ऋषि सुनक का पलटवार, कहा- मेरी पत्नी को भारत से प्यार है