1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. congress raised questions on banking frauds

मोदीराज में 7 साल से रोज लगा 100 करोड़ का चूना, कांग्रेस का सवाल- जिम्मेदार कौन?

congress
नई दिल्ली। कांग्रेस ने दावा किया कि मोदीराज में 2.5 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा की धोखाधड़ी की गई है। बैंकों ने नियमों को ताक में रखकर उधारी दी और उन्हें करोड़ों का चूना लगाया गया।
 
कांग्रेस ने ट्वीट कर कहा कि 1 अप्रैल, 2015 से 31 दिसंबर 2021 तक देश में 2.5 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा की धोखाधड़ी का पता चला है। नियमों को ताक पर रखकर उधारी देने की वजह से इस तरह की घटनाएं बढ़ती हैं। बैंक धोखाधड़ी पर विराम लगाने में मोदी सरकार पूरी तरह नाकाम साबित हुई है।
 
पार्टी ने एक फोटो शेयर कर आरबीआई के हवाले से दावा किया कि बैंकिंग फ्रॉड के लिए पिछले 7 सालों से रोज करीब 100 करोड़ रुपए का चूना लगा। उन्होंने सवाल किया कि इन सबके लिए जिम्मेदार कौन है?
अगला लेख
इस तस्‍वीर को देख हमें फैसला करना चाहिए कि हमें खून से रिसता हुआ इतिहास चाहिए या मां के आंचल से जिंदगी के लिए बहता दूध