• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. BJP attacks kejriwal
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 4 नवंबर 2022 (12:01 IST)

प्रदूषण पर गरमाई सियासत, भाजपा का बड़ा आरोप- केजरीवाल की नीयत प्रदूषित

प्रदूषण पर गरमाई सियासत, भाजपा का बड़ा आरोप- केजरीवाल की नीयत प्रदूषित - BJP attacks kejriwal
नई दिल्ली। भाजपा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि दिल्ली में करप्शन का प्रदूषण फैला है। अरविंद केजरीवाल की ‘नीयत और ईमान’ प्रदूषित है।
 
भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि निर्माण श्रमिकों के लिए काम करने वाले 3 गैर सरकारी संगठनों (NGO) ने दिल्ली में श्रमिकों के पंजीकरण में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है।
 
पात्रा ने कहा कि दिल्ली में 3 साल में 10 लाख मजदूरों का रजिस्ट्रेशन किया गया। इसमें 2 लाख फर्जी रजिस्ट्रेशन किया गया। 65,000 श्रमिकों के नाम पर एक ही मोबाइल नंबर दर्ज। कई मजदूर एक ही पते पर रजिस्टर्ड। आम आदमी पार्टी और केजरीवाल ने इसमें फर्जीवाड़ा किया गया।

आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल की नियत में ही खोट है। अभी कुछ दिन पहले दिल्ली में एक्साइज प्रदूषण हुआ था। इसके बाद सुकेश चंद्रशेखर नामक ठग से आम आदमी पार्टी ने ठग लिया था। इसी बीच आज श्रमिकों के ऊपर हुए सबसे बड़े करप्शन का आज खुलासा हुआ है।
 
उन्होंने दावा किया कि असली कंस्ट्रक्शन वर्कस का रजिस्ट्रेशन नहीं किया जा रहा है। अरबों-खरबों पर घोटाला कर रही है सरकार।
 
उन्होंने कहा कि पंजाब में पराली जलाने की घटनाओं में 35 प्रतिशत का इजाफा हुआ जबकि हरियाणा में इस बार कम पराली जली।

भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि जो व्यक्ति इतने सारे लोक लुभावन वादे कर मजदूरों का हक छीन सकता है, वह दिल्ली का कितना बड़ा शत्रु है, यह बताने की जरूरत नहीं है। इससे पहले भी आम आदमी पार्टी ने मजदूरों के फंड से 143 करोड़ का घोटाला किया था और पार्टी के काम में लगा दिया ​था।
Edited by : Nrapendra Gupta