क्या BJP को जल्द मिलेगा नया अध्यक्ष, पार्टी ने 3 राज्यों में निर्वाचन अधिकारी किए नियुक्त
BJP President Election : भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने शुक्रवार को महाराष्ट्र, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल में अपने संगठनात्मक चुनावों की देखरेख के लिए राज्य चुनाव अधिकारियों की नियुक्ति की। इस नियुक्ति से पार्टी में संगठन के चुनावों के लिए पहले से जारी कवायद को पूरा करने के वास्ते एक नई गति मिलने की संभावना है, जो मौजूदा अध्यक्ष जेपी नड्डा की जगह एक नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के साथ समाप्त होगी। केंद्रीय मंत्री किरेन रीजीजू और हर्ष मल्होत्रा तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद को क्रमश: महाराष्ट्र, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल के लिए यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पार्टी संगठन चुनावों के लिए राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी के. लक्ष्मण ने एक बयान में कहा कि तीनों सांसद इन राज्यों के अध्यक्षों और राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों के चुनावों के लिए केंद्रीय प्रभारी होंगे। इस नियुक्ति से पार्टी में संगठन के चुनावों के लिए पहले से जारी कवायद को पूरा करने के वास्ते एक नई गति मिलने की संभावना है, जो मौजूदा अध्यक्ष जेपी नड्डा की जगह एक नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के साथ समाप्त होगी।
सत्तारूढ़ भाजपा के पास कुल 37 संगठनात्मक राज्य हैं और राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की आधिकारिक प्रक्रिया शुरू होने से पहले कम से कम 19 में संगठन की चुनावी प्रक्रिया पूरी होनी चाहिए।
अब तक उनमें से 14 में यह प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। हालांकि भाजपा को उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, कर्नाटक और गुजरात सहित कई प्रमुख राज्यों में अपने अध्यक्षों का चुनाव करना बाकी है। इसने जनवरी में इन राज्यों के लिए राज्य चुनाव अधिकारी नियुक्त किए थे। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।वेबदुनिया रिसर्च टीम....
और पढ़ें