• Webdunia Deals
  1. चुनाव 2025
  2. दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025
  3. दिल्ली विधानसभा चुनाव न्यूज 2025
  4. 10 big victories of Delhi Assembly Elections
Last Updated :नई दिल्ली , शनिवार, 8 फ़रवरी 2025 (23:39 IST)

दिल्‍ली विधानसभा चुनाव की 10 बड़ी जीत, जानिए कौन जीता, किसको मिली हार

दिल्‍ली विधानसभा चुनाव की 10 बड़ी जीत, जानिए कौन जीता, किसको मिली हार - 10 big victories of Delhi Assembly Elections
Delhi Assembly Elections : दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने शानदार जीत हासिल कर 27 साल बाद सत्ता में वापसी की है। इस बीच आम आदमी पार्टी के 2 उम्‍मीदवारों ने भी बड़ी जीत हासिल की है। दिल्ली में विधानसभा की 70 सीटों पर 5 जनवरी को मतदान संपन्‍न हुआ था, जिसके परिणाम आज आए हैं। इसमें मुख्‍य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी, आम आदमी पार्टी और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के बीच था। आइए जानते हैं, कौनसी हैं दिल्ली विधानसभा चुनाव की 10 बड़ी जीतें...

1. दिल्‍ली विधानसभा चुनाव में मटिया महल सीट पर आम आदमी पार्टी के उम्‍मीदवार मोहम्‍मद इकबाल ने इस बार बड़ी जीत हासिल की है। उन्‍होंने भारतीय जनता पार्टी की प्रत्‍याशी दीप्ति इंदौरा को 42724 मतों के अंतर से हराया है। चुनाव में मोहम्‍मद इकबाल को कुल 58120 वोट मिले हैं, जबकि BJP उम्‍मीदवार दीप्ति इंदौरा को चुनाव में 15396 हासिल हुए हैं।

2. सीलमपुर विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी के उम्‍मीदवार चौधरी जुबैर अहमद ने बड़ी जीत हासिल की है। इस चुनाव में चौधरी जुबैर अहमद ने भारतीय जनता पार्टी के उम्‍मीदवार अनिल कुमार शर्मा को 42477 मतों के अंतर से हराया है। इस चुनाव में चौधरी जुबैर अहमद को कुल 79009 वोट मिले हैं, जबकि BJP उम्‍मीदवार अनिल कुमार शर्मा को 36532 मत प्राप्‍त हुए हैं।
 
3. विधानसभा चुनाव में रोहिणी सीट पर भारतीय जनता पार्टी के उम्‍मीदवार विजेंद्र गुप्‍ता ने बड़ी जीत हासिल की है। इस विधानसभा चुनाव में विजेंद्र गुप्‍ता ने आम आदमी पार्टी के उम्‍मीदवार प्रदीप मित्‍तल को 37816 मतों के अंतर से हराया है। इस चुनाव में विजेंद्र गुप्‍ता को कुल 70365 वोट मिले हैं, जबकि AAP के प्रत्‍याशी प्रदीप मित्‍तल को चुनाव में 32549 मत हासिल हुए हैं। 
 
4. दिल्‍ली विधानसभा चुनाव में देवली सीट पर चिराग पासवान का जादू नहीं चल पाया है। इस सीट पर आम आदमी पार्टी के उम्‍मीदवार प्रेम चौहान ने बड़ी जीत हासिल की है। विधानसभा चुनाव में प्रेम चौहान ने लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) के उम्‍मीदवार दीपक तंवर को 36680 मतों के अंतर से हराया है। चुनाव में AAP उम्‍मीदवार प्रेम चौहान को कुल 86889 वोट मिले हैं, जबकि लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) के उम्‍मीदवार दीपक तंवर को 50209 वोट मिले हैं।
 
5. विधानसभा चुनाव में बल्‍लीमारान विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी के उम्‍मीदवार इमरान हुसैन ने बड़ी जीत हा‍सिल की है। इस विधानसभा चुनाव में इमरान हुसैन ने भारतीय जनता पार्टी के उम्‍मीदवार कमल बागरी को 29823 मतों के अंतर से हराया है। चुनाव में AAP उम्‍मीदवार इमरान हुसैन को कुल 57004 वोट मिले हैं, जबकि भाजपा प्रत्याशी कमल बागरी को 27181 मत हासिल हुए हैं। 
 
6. दिल्‍ली विधानसभा चुनाव में शालीमार बाग सीट पर भारतीय जनता पार्टी की उम्‍मीदवार रेखा गुप्‍ता ने बड़ी जीत हासिल की है। इस विधानसभा चुनाव में रेखा गुप्‍ता ने आम आदमी पार्टी की उम्‍मीदवार बंदना कुमारी को 29595 मतों के अंतर से हराया है। चुनाव में रेखा गुप्‍ता को कुल 68200 वोट मिले हैं, जबकि AAP की प्रत्‍याशी बंदना कुमारी को चुनाव में 38605 मत प्राप्‍त हुए हैं।
 
7. विधानसभा चुनाव में नजफगढ़ सीट पर भारतीय जनता पार्टी की उम्‍मीदवार नीलम पहलवान ने बड़ी जीत हासिल की है। इस विधानसभा चुनाव में नीलम पहलवान ने आम आदमी पार्टी के उम्‍मीदवार तरुण कुमार को 29009 मतों के अंतर से हराया है। चुनाव में BJP उम्‍मीदवार नीलम पहलवान को कुल 101708 वोट मिले हैं, जबकि AAP के प्रत्‍याशी तरुण कुमार को चुनाव में 72699 मत हासिल हुए हैं।
 
8. दिल्‍ली विधानसभा चुनाव में पटपड़गंज सीट पर भारतीय जनता पार्टी के उम्‍मीदवार रवींद्र सिंह नेगी ने बड़ी जीत हासिल की है। इस विधानसभा चुनाव में रवींद्र सिंह नेगी ने आम आदमी पार्टी के उम्‍मीदवार अवध ओझा को 28072 मतों के अंतर से हराया है। चुनाव में रवींद्र सिंह नेगी को कुल 74060 वोट मिले हैं, जबकि AAP के प्रत्‍याशी अवध ओझा को चुनाव में 45988 मत प्राप्‍त हुए हैं।
 
9. विधानसभा चुनाव में रोहतास नगर सीट पर भारतीय जनता पार्टी के उम्‍मीदवार जीतेंद्र महाजन ने बड़ी जीत हासिल की है। इस विधानसभा चुनाव में जीतेंद्र महाजन ने आम आदमी पार्टी की उम्‍मीदवार सरिता सिंह को 27902 मतों के अंतर से हराया है। चुनाव में BJP उम्‍मीदवार जीतेंद्र महाजन को कुल 82896 वोट मिले हैं, जबकि AAP की प्रत्‍याशी सरिता सिंह को चुनाव में 54994 मत हासिल हुए हैं।
 
10. दिल्‍ली विधानसभा चुनाव में बदरपुर सीट पर आम आदमी पार्टी के उम्‍मीदवार राम सिंह नेताजी ने बड़ी जीत हासिल की है। इस विधानसभा चुनाव में राम सिंह नेताजी ने भारतीय जनता पार्टी के उम्‍मीदवार नारायण दत्‍त शर्मा को 25888 मतों के अंतर से हराया है। चुनाव में राम सिंह नेताजी को कुल 112991 वोट मिले हैं, जबकि BJP के प्रत्‍याशी नारायण दत्‍त शर्मा को 87103 मत प्राप्‍त हुए हैं।
Written & Edited By : Chetan Gour