1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. BJP accused of propaganda

'भारत जोड़ो यात्रा' को लेकर कांग्रेस ने भाजपा पर लगाया दुष्प्रचार का आरोप

Jairam Ramesh
नई दिल्ली। कांग्रेस ने गोवा में अपने 8 विधायकों के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने के बाद बुधवार को आरोप लगाया कि 'भारत जोड़ो यात्रा' की सफलता से भाजपा हताश है और इस यात्रा से ध्यान भटकाने के लिए 'ऑपरेशन कीचड़' चलाया गया। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने यह भी कहा कि भाजपा के इन 'तुच्छ हथकंडों' से कांग्रेस पार पा लेगी।
 
उन्होंने ट्वीट किया कि भारत जोड़ो यात्रा की जो सफलता दिखाई दे रही है, उसके कारण गोवा में भाजपा का 'ऑपरेशन कीचड़' तेजी से चलाया गया। यात्रा को कमजोर दिखाने के लिए रोजाना ध्यान भटकाने का प्रयास और दुष्प्रचार किया जा रहा है। रमेश ने कहा कि हम रुकने वाले नहीं हैं। हम भाजपा के इन तुच्छ हथकंडों से पार पाएंगे।
 
कांग्रेस के मीडिया एवं प्रचार प्रमुख पवन खेड़ा ने कहा कि फिर से साबित हो गया कि भाजपा सिर्फ़ तोड़ ही सकती है। गोवा में कांग्रेस के 8 विधायक मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत की उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए। इन विधायकों में पूर्व मुख्यमंत्री दिगंबर कामत, विधायक दल के पूर्व नेता माइकल लोबो और कई अन्य वरिष्ठ नेता शामिल हैं।(भाषा)
अगला लेख
Kuno National Park: क्या हैं चीता और तेंदुआ में अंतर? कौन है ताकतवर...