सम्बंधित जानकारी
- शाकिब ने पहुंचाई खेल भावना को ठेस, इन क्रिकेटरों का मिला Angelo Mathews को साथ
- OBC नेताओं से क्यों नाराज है छगन भुजबल, लगाए गंभीर आरोप
- Angelo Mathews ने दिया ICC को सबूत, बताया चौथे अंपायर को गलत
- BharatAtta : देशभर के लोगों को अब सस्ता मिलेगा प्याज, दाल और आटा, जानिए क्या है सरकार की योजना
- Reliance Foundation ने छात्रवृत्ति के लिए मांगे आवेदन, 17 दिसंबर है अंतिम तिथि
बिहार में जाति आधारित सर्वे, SC सबसे अधिक गरीब, महिलाएं पुरुषों से ज्यादा शिक्षित
Bihar Caste Census : बिहार सरकार ने विधानमंडल में शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को राज्य सरकार जाति आधारित जनगणना के दौरान जुटाए गए आर्थिक आंकड़ों को पेश किया। इसके अनुसार, राज्य में SC जाति के लोग सबसे ज्यादा तो सामान्य वर्ग के लोग सबसे कम गरीब है।
जाति आधारित सर्वेक्षण के मुताबिक, आर्थिक स्थिति की बात करें, तो राज्य में सामान्य वर्ग में 25.9 फीसदी परिवार गरीब हैं। सर्वणों में सबसे ज्यादा गरीब भूमिहार और ब्राह्मण परिवार हैं।
जाति आधारित सर्वे पर बिहार सरकार के मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि राज्य के 34.1 फीसदी परिवार गरीब हैं जिनकी मासिक आय 6000 रुपए से कम है। वहीं राज्य के 60 लाख से अधिक लोग आजीविका या शिक्षा के लिए राज्य से बाहर है।
उन्होंने कहा कि हमारे सर्वेक्षण में बिहार में साक्षरता दर 79.70% है। महिलाओं में साक्षरता दर पुरुषों की तुलना में अधिक है। बिहार में प्रत्येक 1000 पुरुषों पर 953 महिलाएं हैं, जबकि 2011 में 918 महिलाएं थीं।
