भगवंत मान ने डॉ.गुरप्रीत कौर से की शादी, समारोह में केजरीवाल समेत कई दिग्गज शामिल
चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान गुरुवार को डॉ. गुरप्रीत कौर के साथ विवाह बंधन में बंध गए। कार्यक्रम में आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल, राघव चड्ढा समेत कई दिग्गज शामिल थे।
चंडीगढ़ में सीएम हाउस में भगवंत मान और डॉ. गुरप्रीत कौर के आनंद कारज की रस्म हुई। भगवंत मान की यह दूसरी शादी है।
पेशे से डॉक्टर गुरप्रीत कौर का परिवार हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के पेहोवा नगर का है। पिता का नाम इंद्रजीत सिंह और माता का नाम राज कौर है। गुरप्रीत कौर तीन बहनों में सबसे छोटी। उनकी एक बहन अमेरिका में रहती हैं जबकि दूसरी बहन ऑस्ट्रेलिया में बसी हुई हैं। गुरप्रीत पंजाब के मोहाली में एक अस्पताल में अपनी सेवाएं दे रही हैं।
32 साल की गुरप्रीत 2019 में पहली बार भगवंत मान से मिली थी। इस समय वो संगरूर के सांसद थे। इसके बाद गुरप्रीत चुनाव प्रचार से लेकर शपथ ग्रहण से समारोह तक कई बार उनके साथ नजर आईं।

