1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Bank workers will be on strike for 2 days from tomorrow

निजीकरण के विरोध में कल से 2 दिनी हड़ताल पर रहेंगे बैंककर्मी

SBI
नई दिल्ली। निजीकरण के विरोध में कल और परसों यानी 16 और 17 दिसंबर को देश के सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक बंद रहने वाले हैं, क्योंकि इनके कर्मचारी 2 दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर जाने वाले हैं। एसबीआई समेत बाकी बैंकों की तरफ से कर्मचारियों को हड़ताल न करने की अपील के बाद भी कर्मचारी यूनियन अपनी बात पर अड़े हुए हैं।

 
निजीकरण के विरोध में कर्मचारी हड़ताल पर जाएंगे। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट करके अपने कर्मचारियों से अपील की है। बैंक ने कहा है कि कोरोना महामारी को देखते हुए कर्मचारियों के इस हड़ताल से स्टेकहोल्डर्स को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। एसबीआई ने बैंक यूनियनों को बातचीत का न्योता भी भेजा है।
 
वहीं सेंट्रल बैंक ने भी अपने कर्मचारियों और यूनियनों को खत लिखकर कहा कि वे अपने सदस्यों को बैंक के बेहतरी के काम करें। पंजाब नेशनल बैंक ने भी ट्वीट के जरिए कर्मचारियों को हड़ताल पर न जाने की अपील की है।
अगला लेख
लखीमपुर मामले में SIT रिपोर्ट पर लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित