मंगलवार, 1 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Bank holidays in November 2023
Written By
Last Modified: रविवार, 29 अक्टूबर 2023 (18:51 IST)

नवंबर में आधे महीने बंद रहेंगे बैंक, इन तारीखों को रहेंगे Bank Holidays

bank holidays
Bank holidays in November 2023 : नवंबर का महीना त्योहारों का महीना होता है। अगर आपको नवंबर में बैंक में काम है तो नोट कर लीजिए उन तारीखों को जिनमें छुट्टियां हैं। इनमें अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग तारीखों को छुट्टियां हैं- 
 
 1 नवंबर : इस दिन कन्नड़ राज्योत्सव और करवा चौथ है. इस दिन कर्नाटक, मणिपुर और हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे।
5 नवंबर : इस दिन रविवार है। 
10 नवंबर : वांगला उत्सव के चलते इस दिन मेघालय में बैंक बंद रहेंगे।
11 नवंबर : इस दिन महीने का दूसरा शनिवार है।
12 नवंबर : इस दिन रविवार है. इसी दिन दिवाली भी है।
13 नवंबर : इस दिन दिवाली और गोवर्धन पूजा का अवकाश रहेगा. त्रिपुरा, उत्तराखंड, सिक्किम, मणिपुर, राजस्थान, उत्तर प्रदेया और महाराष्ट्र में बैंक बंद रहेंगे।
14 नवंबर : इस दिन बाली प्रतिपदा है. इस दिन गुजरात, कर्नाटक, सिक्किम और महाराष्ट्र में बैंकों की छुट्टी है।
15 नवंबर : भाई दूज और चित्रगुप्त जयंती के चलते इस दिन सिक्किम, मणिपुर, उत्तरप्रदेश, पश्चिम बंगाल और हिमाचल प्रदेश में बैंक हॉलिडे रहेगा।
19 नवंबर : इस दिन रविवार है।
20 नवंबर : छठ पूजा है। बिहार के साथ राजस्थान में भी छुट्टी रहेगी।
23 नवंबर : सेंग कुट्सनेम और इगास बागवाल का त्योहार मनाया जाएगा। इस दिन उत्तराखंड और सिक्किम में छुट्टी रहेगी।
25 नवंबर : इस दिन चौथा शनिवार है।
26 नवंबर : रविवार का अवकाश
27 नवंबर : गुरु नानक जयंती, कार्तिक पूर्णिमा का त्योहार मनाया जाएगा. इस दिन त्रिपुरा, मिजोरम, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, ओडिशा, चंडीगढ़, उत्तराखंड, तेलंगाना, राजस्थान, जम्मू एंड कश्मीर, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, नई दिल्ली, बिहार, झारखंड और हिमाचल प्रदेश में छुट्टी रहेगी।
30 नवंबर : कनकदास जयंती है। इस दिन कर्नाटक में बैंक बंद रहेंगे।
ये भी पढ़ें
Kerala Blast : हमने आग का गोला देखा, क्या बोले केरल ब्लास्ट के चश्मदीद