सम्बंधित जानकारी
- Corona virus : 40-45 संक्रमित बांग्लादेशियों को सीमा से वापस भेजा
- कोरोना के संदिग्ध बोलसोनारो से मिले ट्रम्प, अब बोले मैं भी कराऊंगा कोरोना वायरस की जांच
- Corona virus : राजस्थान में स्कूल, कॉलेज, सिनेमाघर 30 मार्च तक बंद रखने के निर्देश
- कोरोना वायरस : नेपाल सीमा सील, लौटाए 1000 विदेशी
- Corona virus : पंजाब और हरियाणा सरकार ने शिक्षण संस्थाओं को 31 मार्च तक बंद किया
बाबा रामदेव ने बताया Corona virus का अचूक इलाज, ऐसे तैयार होगा सेनिटाइजर...
हरिद्वार। योगगुरु स्वामी रामदेव ने कहा कि कोरोना वायरस (Corona virus) का उपचार आयुर्वेद से भी हो सकता है। उन्होंने कहा कि इससे घबराने की नहीं सतर्कता बरतने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सेनिटाइजर की कमी हो गई है।
साथ ही सेनिटाइजर दोगुने दामों पर भी बेचे जा रहे हैं। योगगुरु स्वामी रामदेव और आयुर्वेदाचार्य बालकृष्ण ने इसका अचूक विकल्प सुझाया है। स्वामी रामदेव ने बताया कि एक लीटर पानी में 100 ग्राम नीम के पत्ते और तुलसी के 10 पत्ते मिलाकर उबाल लें। उबालने के बाद पानी को छानकर ठंडा करें। एक बोतल में 10 ग्राम फिटकरी और 10 ग्राम कपूर बारीक पीसकर घोल लें।
इस सारे द्रव्य को छानकर शीशी में भरकर रखें। इस प्रकार यह प्राकृतिक सेनिटाइजर तैयार हो जाएगा। स्वामी रामदेव ने बताया कि प्राकृतिक रूप से बनाया गया सेनिटाइजर बाजार में बिकने वाले महंगे सेनिटाइजर से कई गुणा अधिक लाभकारी होगा।
आचार्य बालकृष्ण ने बताया कि गिलोय वटी, तुलसी वटी, नीम वटी, अदरक और नींबू का रस एक साथ लेने से शरीर में रोगप्रतिरोधक क्षमता उत्पन्न होती है। गिलोय और तुलसी की वटी रोजाना दो-दो की संख्या में नियमपूर्वक दोनों समय ली जानी चाहिए। उन्होंने बताया कि कोरोना के प्रति सभी को अधिक से अधिक जागरूकता बरतनी चाहिए।
