1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Azam Khan controversy in Loksabha

विवाद बढ़ा, अब क्या होगा सपा सांसद आजम खान का?

Azam Khan
नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी के सांसद स्पीकर की कुर्सी पर बैठीं भाजपा सांसद रमा देवी पर टिप्पणी कर बुरी तरह फंस गए हैं। चारों तरफ उनकी आलोचना हो रही है। इसी बीच, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भी संकेत दिए हैं कि इस मुद्दे पर सभी दलों के नेताओं से चर्चा के बाद फैसला लिया जाएगा। 
 
उल्लेखनीय है कि आजम खान की टिप्पणी के बाद रमा देवी भी नाराज हो गई थीं और उन्होंने कहा कि आजम को सदन में रहने का अधिकार नहीं है। उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया जाना चाहिए।

रमादेवी ने आजम की निंदा करते हुए कहा कि उन्होंने कभी भी महिलाओं का सम्मान नहीं किया। पूर्व में जया प्रदा के बारे में भी वे अभद्र टिप्पणियां कर चुके हैं। भाजपा सांसद ने कहा कि आजम को लोकसभा में रहने का अधिकार ही नहीं है।
 
इस बीच, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि इस मुद्दे पर सभी दलों के नेताओं की बैठक बुलाएंगे और उसके बाद इस मामले में कोई निर्णय लिया जाएगा। 
अगला लेख
क्या गुजरात की मस्जिद से बरामद हुआ हथियारों का ये जखीरा...