1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Atal Bihari Vajpayee former Prime Minister Manmohan Singh

अटलबिहारी वाजपेयी को देखने पहुंचे पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और एचडी देवगौड़ा

Atal Bihari Vajpayee
नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह और एचडी देवगौड़ा यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी का हालचाल लेने वहां गए और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।


वाजपेयी को देखने के लिए देवगौड़ा बेंगलुरु से दिल्ली आए और एम्स जाकर उनका इलाज कर रहे डॉक्टरों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।

इसके बाद वे दोपहर 3 बजे वापस बेंगलुरु के लिए रवाना हो गए। डॉ. सिंह भी वाजपेयी का हालचाल लेने एम्स पहुंचे और वहां कुछ देर रुककर उन्होंने डॉक्टरों से उनका हालचाल लिया। वाजपेयी का हालचाल लेने के लिए शाम 4 बजे के करीब केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अश्विनी चौबे भी गए।

वे सोमवार को भी उनका हालचाल लेने एम्स गए थे। गौरतलब है कि वाजपेयी को सोमवार को एम्स में भर्ती कराया गया था। सोमवार को ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह तथा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी उनका हालचाल लेने वहां गए थे। डॉक्टरों का कहना है कि उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। (वार्ता)
अगला लेख
अटल पेंशन योजना में मिलेगा बड़ा लाभ, 10 हजार प्रतिमाह कर सकती है सरकार