सम्बंधित जानकारी
- चिदंबरम बोले- जनता गुस्से में है, पेट्रोल-डीजल जीएसटी के दायरे में लाए सरकार
- नरेन्द्र मोदी की सफलता का यह है राज
- मोदी सरकार की दस नकारात्मक बातें...
- मोदी सरकार का भारतीय सेवाओं में बड़ा बदलाव, फाउंडेशन कोर्स के बाद ही बन सकेंगे IAS, IPS
- आरटीआई में हुआ खुलासा, मोदी सरकार ने 4 साल में प्रचार पर खर्च किए 4,343 करोड़ रुपए
अटल पेंशन योजना में मिलेगा बड़ा लाभ, 10 हजार प्रतिमाह कर सकती है सरकार
नई दिल्ली। सरकार अटल पेंशन योजना (एपीआई) के तहत पेंशन सीमा को बढ़ाकर 10000 रुपए प्रतिमाह तक करने के प्रस्ताव पर विचार कर रही है। इसका मौजूदा स्लैब 5000 रुपए प्रतिमाह है।
वित्तीय सेवा विभाग में संयुक्त सचिव मदनेश कुमार मिश्रा ने यहां पीएफआरडीए द्वारा आयोजित एक सम्मेलन में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि एपीआई के तहत पेंशन मूल्य बढ़ाए जाने की जरूरत है।
मिश्रा ने कार्यक्रम के अवसर पर अलग से बताया कि हमने पेंशन मूल्य को बढ़ाकर 10000 रुपए तक करने के (पीएफआरडीए द्वारा भेजे गए) प्रस्ताव को देखा है। हम इस पर सक्रियता से विचार कर रहे हैं।
पेंशन कोष नियामक व विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) के चेयरमैन हेमंत जी कांट्रेक्टर ने कहा कि एपीआई का ग्राहक आधार बढ़ाने के उद्देश्य से यह प्रस्ताव वित्त मंत्रालय को भेजा गया था।
ALSO READ: अटल पेंशन योजना जुड़ी बड़ी खबर
उन्होंने कहा कि इस समय पेंशन के पांच स्लैब 1000-5000 रुपए प्रतिमाह से है। बाजार से अधिक पेंशन राशि को लेकर कई आग्रह / सुझाव मिले हैं क्योंकि कई लोगों को मानना है कि आज से 20-30 साल बाद 60 साल की उम्र में 5,000 रुपए की राशि पर्याप्त नहीं होगी।
कांट्रेक्टर ने कहा कि हमने इस प्रस्ताव को सरकार के पास भेजा है कि इस राशि को बढ़ाकर 10,000 रुपए तक किया जाना चाहिए। पीएफआरडीए ने दो और प्रस्ताव मंत्रालय को भेजे हैं जिनमें एपीआई के लिए स्वत: नामांकन तथा इस योजना में शामिल होने की अधिकतम आयु बढाकर 50 साल किया जाना शामिल है। (भाषा)
