1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Assam Mizoram, violence, 6 police man died

असम-मिजोरम हिंसा: असम के 6 पुलिसकर्मियों की मौत, गृहमंत्री शाह ने की दोनों राज्‍यों के CM से बात

Assam Mizoram
गुवाहाटी, मिजोरम से लगी सीमा पर हुई हिंसा में असम पुलिस के छह अधिकारी मारे गए। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने यह जानकारी दी। केंद्रीय गृहमंत्री ने इस मामले पर मिजोरम और असम दोनों राज्यों के मुख्यमंत्री से बात की और उनसे विवाद का शांतिपूर्ण समाधान सुनिश्चित करने को कहा।

बता दें कि  असम के कछार जिले और मिजोरम के कोलासिब जिले के सीमावर्ती इलाके से गोलीबारी और सरकारी वाहनों पर हमले की खबरें हैं। दोनों राज्यों ने केंद्र सरकार से इस मामले में दखल की मांग की थी।

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने ट्वीट किया था,
'मुझे यह सूचित करते हुए बहुत दुख हो रहा है कि असम-मिजोरम सीमा पर हमारे राज्य की संवैधानिक सीमा की रक्षा करते हुए असम पुलिस के 6 बहादुर जवानों ने अपने प्राणों की आहुति दी है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना'

मिजोरम ने कहा कि हिंसा तब शुरू हुई जब असम पुलिस ने सीमा पार की और दोनों राज्यों की पुलिस के बीच समझौते का उल्लंघन करते हुए कोलासिब में एक पुलिस चौकी पर पहुंच गए। मिजोरम ने यह भी कहा कि असम पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों को नुकसान पहुंचाया और राज्य पुलिस पर गोलियां चलाईं।

मिजोरम के गृह मंत्री लालचमलियाना ने कहा, 'असम सरकार के अन्यायपूर्ण कृत्य की मिजोरम सरकार कड़ी निंदा करती है'

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के शिलॉंग में पूर्वोत्तर राज्यों के सभी मुख्यमंत्रियों से मुलाकात के दो दिन बाद यह हिंसा हुई। न्यूज एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से लिखा है कि अमित शाह ने सोमवार को दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों को फोन किया और सीमा मुद्दे का समाधान करने के लिए कहा।
अगला लेख
कारगिल दिवस पर बोले नड्डा, कांग्रेस का सिद्धांत था ‘नो डिसीजन इज द बेस्ट डिसीजन’