1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Ashok Gehlot targeted Rajasthan government

राजस्थान में शासन, नहीं कुशासन है : अशोक गहलोत

Ashok Gehlot
Ashok Gehlot News : राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर निशाना साधते हुए शुक्रवार को कहा कि यह शासन नहीं कुशासन है जो चल रहा है। गहलोत ने दौसा में कांग्रेस प्रत्याशी दीनदयाल बैरवा की नामांकन जनसभा को संबोधित करते हुए यह बात कही।
 
उन्होंने कहा, राज्य में जो नई सरकार आई है उनको लगभग 11 महीने हो जाएंगे… 11 महीने के अंदर क्या हालात बना दिए हैं? एक बार मेरे मुंह से निकल गया यह सरकार नहीं सर्कस है तो पांच सात मंत्रियों ने मुझ पर हमले किए… मैंने कहा भई मेरी दुर्भावना नहीं थी… यह सर्कस की तरह ही है जैसे किरोड़ी मीणा हैं.. कोई विधायक मुख्यमंत्री को कह रहा इनको संभालो क्या बोल रहे हैं.. धमकियां दे रहे हैं आपस में। और आप (मुख्यमंत्री) 'अप डाउन' करते हो दिल्ली के बीच में… तो यह जो गवर्नेस चल रही है… शासन नहीं है… यह कुशासन है.. जो चल रहा है।
गहलोत ने कहा, यह बात मैं नहीं कह रहा हूं राजस्थान के किसी भी गांव में चले जाओ.. हमारी सरकार तो नहीं बन पाई कई कारण होते हैं। उदयपुर के दर्जी कन्हैयालाल हत्याकांड को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री खुद ही झूठ बोल रहे थे कि मुसलमान को दिए 50 लाख, हिन्दू को दे दिए पांच लाख... कन्हैयालाल की हत्या को लेकर… 50 लाख मैंने उनको दिए।
 
आजादी के बाद 50 लाख रुपए दिए किसी परिवार को… दो नौकरियां लगा दी… दोनों हत्यारों को पकड़ लिया हम लोगों ने… शाम को केस ले लिया दिल्ली की सरकार ने, आज तक उस केस के बारे में क्या हुआ किसी को नहीं मालूम... वो परिवार बेचारा रो रहा है।
उन्होंने कहा, अगर हमारी पुलिस के पास मामला होता... तो अभी तक हो सकता है कन्हैयालाल हत्याकांड के आरोपियों को फांसी की सजा हो जाती, इतना संगीन वो मामला था। पूर्व मुख्यमंत्री ने भाजपा सरकार पर पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की अच्छी योजनाओं को बंद करने का भी आरोप लगाया।
उन्होंने कहा, लोग कहते हैं कि यह सरकार आ तो गई पर काम कुछ नहीं कर पा रही है। सभा को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भी संबोधित किया। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
Gujarat : वाव सीट पर BJP और कांग्रेस ने उतारे उम्मीदवार, उपचुनाव में इन चेहरों के बीच होगा मुकाबला