1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Arvind Kejriwal on Chandigarh Mayor polls

36 में से 8 वोट BJP ने चुराए, SC के फैसले के बाद केजरीवाल को किस बात का डर

Arvind Kejriwal
Chandigarh Mayor Election : चंडीगढ़ मेयर चुनाव को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने कहा कि हम सबने देखा कि किस तरह चंडीगढ़ के चुनाव में 20 वोट INDIA गठबंधन के थे और 16 वोट भाजपा के थे। केजरीवाल लोकसभा चुनाव को लेकर भी डर सताने लगा।

उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि  INDIA गठबंधन के उम्मीदवार को हारा हुआ घोषित कर दिया गया। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इस चुनाव में कुल 36 वोट थे... उन 36 मतों की गिनती में भाजपा ने 8 मत चोरी कर लिए, 25 प्रतिशत मत चोरी कर लिए।
कुछ दिनों बाद देश में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं। उसमें 90 करोड़ मत हैं... 90 करोड़ मतो में से ये भाजपा लोग कितने मतों की चोरी करेंगे, ये सोचकर भी रुह कांप उठती है। अगर भाजपा 370 सीटों का इतना विश्वास है तो कहां से आ रहा है ये विश्वास? कुछ तो गड़बड़ है।

केजरीवाल ने कहा कि भारतीय इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है। हम सुप्रीम कोर्ट का बहुत धन्यवाद करते हैं... देश में जिस तरह के हालात हैं, ऐसे में सुप्रीम कोर्ट का फैसला जनतंत्र के लिए बहुत अहम है... ये INDIA गठबंधन की बहुत बड़ी जीत है और पहली जीत है। ये जीत बहुत मायने रखती है। हम लोग ये जीत छीनकर लाए हैं। भाजपा लोगों ने तो ये चुनाव चोरी कर लिए थे।" वेबदुनिया न्यूज
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
प्रवासी भारतीयों ने किया राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्‍याय यात्रा का समर्थन